रूसी बच्चे ने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन, तो रशियन मॉम हुई Shocked, यूज़र्स ने जमकर लुटाया प्यार, देखिए Video 

हनुमान अंश का भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने पर यूजर्स ने जमकर रील्स बनाई हैं और यह भजन काफी ट्रेंड में भी रहा है. लेकिन इन दिनों इस गाने से जुड़ा एक खास वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

रूसी बच्चे ने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन, तो रशियन मॉम हुई Shocked, यूज़र्स ने जमकर लुटाया प्यार, देखिए Video

tnp desk: हनुमान अंश का भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने पर यूजर्स ने जमकर रील्स बनाई हैं और यह भजन काफी ट्रेंड में भी रहा है. लेकिन इन दिनों इस गाने से जुड़ा एक खास वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में एक छोटा बच्चा हिंदी न बोल पाने के बावजूद पूरे जोश के साथ यह भजन गाता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उसकी रूसी मां अपने बेटे को भजन गाते देखकर हैरान और खुश दिखाई दे रही हैं.

रूसी मां ने शेयर किया प्यारा वीडियो

दरअसल इंस्टाग्राम पर भारतीय दर्शन कपल नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में एक छोटा बच्चा बेहद उत्साह के साथ ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन गाता दिखाई दे रहा है. उसकी आवाज और गाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वहीं बच्चे की रूसी मां उसे बड़े प्यार और हैरानी से देखती नजर आ रही हैं. मां के चेहरे पर खुशी और आश्चर्य के भाव साफ दिखाई देते हैं. उन्हें शायद यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा, जिसे हिंदी बोलनी नहीं आती इतनी आसानी से हिंदी भजन गा रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि घर से दूर रह रहा एक छोटा एनआरआई बच्चा हिंदी नहीं बोल पाता, लेकिन इसके बावजूद वह पूरे मन से पार्वती का भजन गा रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्यार बरसाया. लोगों को बच्चे की मासूमियत, उसकी आवाज और भजन के प्रति उसका उत्साह काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया है कि भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत की पहुंच देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है. विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवारों के बच्चों तक भी भारतीय भक्ति संगीत किस तरह पहुंच रहा है, यह देखकर लोग काफी खुश हैं.

यूजर्स ने किए दिल छू लेने वाले कमेंट

वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, "बच्चे की आवाज सुनकर दिल खुश हो गया. वहीं एक अन्य यूजर ने बच्चे की तारीफ करते हुए लिखा कि इसकी आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे यह छोटा सा बच्चा बड़ा होकर संगीत का टीचर बनेगा. फिलहाल यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्चे का भजन गाने का अंदाज और मां की प्यारी मुस्कान इस वीडियो को खास बना रही है.