प्लीज काला जादू मत करवाना…पहले चुराए 19 लाख, फिर घर के बाहर रखा पैसा, चिट्ठी में चोर ने लिखी ऐसी बात कि....

आंध्र प्रदेश में 20 लाख रुपये और 317 ग्राम सोने की चोरी के बाद चोर ने 19 लाख रुपये घर के बाहर लौटाए. चिट्ठी में लिखा- “काला जादू मत करवाना”, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्लीज काला जादू मत करवाना…पहले चुराए 19 लाख, फिर घर के बाहर रखा पैसा, चिट्ठी में चोर ने लिखी ऐसी बात कि....

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जादू-टोना या काला जादू... यह ऐसे अंधविश्वास हैं, जिन्हें आज विज्ञान के दौर में कोई भी नहीं मानता है. लेकिन फिर भी पूरी तरह से इसे झूठलाया भी नहीं जा सकता है, क्योंकि बहुत से लोग आज भी इस अंधविश्वास से जुड़े हुए हैं और इसको मानते हैं कि किसी के जादू-टोना कर देने से आपके साथ कुछ भी हो सकता है. दरअसल, यह सब बातें हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आंध्र प्रदेश से एक काफी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक घर में 20 लाख रुपये और भारी मात्रा में सोने की चोरी हो गई. उसके कुछ दिनों के बाद ऐसा मोड़ आया कि लोग भी हैरान रह गए. दरअसल, यहां एक चोर ने पहले तो एक घर में चोरी की, उसके बाद पैसे से भरा बैग दरवाजे पर रखकर एक पत्र लिखा, जिसमें कुछ ऐसी बातें लिखी हुई थीं, जिसे पढ़कर लोगों के होश उड़ गए.

पढ़िए पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि प्रकाश नगर स्थित बालाजी आर्केड अपार्टमेंट के एक घर में 20 लाख रुपये की चोरी हुई थी, वहीं कुछ सोने के आभूषण भी चोरी हुए, जिसको लेकर FIR दर्ज करवाई गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन जांच से पहले ही एक हैरान करने वाला मोड़ आ गया, जहां पीड़ित परिवार के घर के बाहर 19 लाख रुपये से भरा बैग और एक खत चोर छोड़कर गया. उसे पढ़कर पीड़ित परिवार परेशान हो गया. खत में ऐसी बात लिखी हुई थी कि कोई भी परेशान हो सकता है. चोर ने पैसे से भरे बैग के साथ एक पत्र लिखा था, जिसमें लिखा था, मैं पैसे लौटा रहा हूं, कृपया मेरे नाम का टोना-टोटका मत करवाओ. यानी चोर ने पुलिस के डर से यह पैसा वापस नहीं किया, बल्कि अंजनम यानी मंत्र विद्या, काला जादू से चोर डर गया और उसने यह हरकत कर दी.

चोर ने वापस कर दिये 19 लाख रूपये

पूरे पत्र में लिखा था कि मैंने अपने हिस्से के 19 लाख रुपये वापस कर दिए हैं, हालांकि सोने के बारे में मुझसे पूछताछ न की जाए. वहीं उसने लिखा था कि मेरे ऊपर अंजनम यानी मंत्र विद्या न करवाई जाए, मैं माफी मांगता हूं. दरअसल, यह पूरा मामला 30 जुलाई का है, जहां बालाजी आर्केड अपार्टमेंट में रहने वाले आदि नारायण रेड्डी और उनकी पत्नी कोटेश्वरम्मा किसी रिश्तेदार के निधन पर गांव गए हुए थे. लेकिन जब घर लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और 20 लाख रुपये के साथ 317 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अपार्टमेंट में CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन कोई भी संदिग्ध कैद नहीं हुआ. जांच में सामने आया कि सुबह 30 मिनट के लिए अपार्टमेंट में बिजली बंद रहती थी, जिसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया.

पैसे के साथ मिली हैरान करने वाली चिट्ठी

मामले में हैरान करने वाला टर्निंग पॉइंट तब आया, जब पीड़ित आदि नारायण रेड्डी के घर के बाहर चप्पल की दुकान के पास एक थैला मिला, जिसे खोला गया तो उसमें से 19 लाख रुपये और हाथ से लिखा हुआ एक पत्र मिला. चोर ने लिखा था कि वह अपने हिस्से में आए पैसों को लौटा रहा है, लेकिन सोने के गहनों के बारे में उससे कुछ भी न पूछा जाए. साथ ही पत्र में परिवार से विनती भी की गई थी कि किसी से भी उसके ऊपर टोना-टोटका न करवाया जाए. आस-पास के लोगों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि पीड़ित परिवार चोर को पहचानने के लिए तांत्रिकों की मदद से जांच करवाने की तैयारी कर रहा है. जब चोर तक यह बात पहुंची तो वह तंत्र-मंत्र से बुरी तरह घबरा गया और 19 लाख रुपये नकद वापस रख दिए.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि चोर को जादू-टोना के बारे में कैसे पता चला.या तो वह आसपास का ही कोई व्यक्ति है, जो परिवार को अच्छे तरीके से जानता है, या फिर कोई परिचित है, जो परिवार के घर आना-जाना करता है. इससे यह भी पता चलता है कि उसे इस बात की जानकारी थी कि सुबह 30 मिनट के लिए बिजली बंद रहती है. वहीं, पुलिस द्वारा बरामद किए गए लिखावट और फिंगरप्रिंट्स को मिलाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया गया है. फिलहाल, 19 लाख रुपये नकद लौटाने और अंजनम के खौफ वाली स्थिति ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. अब पुलिस की जांच का इंतजार है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके.