Money Follows My Brother... Gen Z ने ठुकराया 1 करोड़ का पैकेज, कही ऐसी बात की घूम जाएगा माथा
25 साल के एक युवा द्वारा 1 करोड़ रुपये का पैकेज ठुकराने की सोशल मीडिया पोस्ट ने बहस छेड़ दी है. बताया जा रहा है कि युवा ने ज्यादा सैलरी के बजाय मानसिक शांति, आत्मसम्मान और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता दी. हालांकि, वायरल कहानी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आजकल देशभर में एनजीओ का दबदबा बढ़ चुका है. सभी तरफ उनके जलवे के किस्से सुनाए जा रहे हैं. आखिर जैन जी ऐसे काम ही करते हैं. वे खुलकर जीते हैं और किसी को भी मुंह पर कुछ सच बोलने की हिम्मत रखते हैं और कभी भी पीछे किसी भी तरह की कहानी से पीछे नहीं हटते. एक तरफ जहां बड़े उम्र के लोग आगे-पीछे की सोचते हैं, तो वहीं जैन जी केवल सुकून, आत्मसम्मान और भविष्य के बारे में सोचते हैं. वह इससे कोई भी समझौता नहीं करना चाहते. दरअसल, हम जैन जी की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि 25 साल के युवा को जब कंपनी की ओर से एक करोड़ का पैकेज दिया गया, तो उसने इसे एक ही झटके में ठुकरा दिया. सोचिए, किसी को एक करोड़ का पैकेज मिले और वह कैसे कह सकता है कि नहीं? लेकिन इसने कह दिया, इसलिए क्योंकि कॉरपोरेट के टॉक्सिक वर्क कल्चर से कोई भी समझौता नहीं करना चाहता, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस खड़ी हुई है.
एक ही झटके में ठुकरा दिया एक करोड़ का ऑफर
एक तरफ जहां कॉरपोरेट जगत में रोजाना लोग अपनी नौकरी बचाने और बेहतर अवसर की तलाश में कई प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस जैन जी ने एक करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया. दरअसल, ये कहानी है IIM लखनऊ के पूर्व छात्र और सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर मुस्कान अवतार की, जिसे लिंक्डइन पोस्ट के जरिए बताया गया है कि उसके एक दोस्त ने 25 साल की उम्र में करोड़ों के पैकेज को सिर्फ इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उसके लिए मानसिक शांति ज्यादा जरूरी है. वहीं मुस्कान ने लिखा है कि अगर खुद भी ऐसी स्थिति में होती, तो शायद फैसला इतना आसान नहीं हो पाता. क्योंकि लोगों को नौकरी छोड़ने के लिए पहले परिवार की जिम्मेदारियों को देखना पड़ता है और आगे-पीछे की सोचनी पड़ती है कि उनकी जीवनशैली और उनके जीवन पर नौकरी छोड़ने या ऑफर ठुकराने का क्या असर पड़ेगा. लेकिन वहां उसके दोस्त ने बिना कुछ सोचे-समझे इतना बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचा, जो उसकी शख्सियत को और ज्यादा मजबूत बनाता है.

लिंक्डइन पर हर पोस्ट वायरल हो वायरल रहा है
लिंक्डइन पर मुस्कान ने अपने दोस्त के बारे में लिखा कि मध्यमवर्गीय परिवार में युवा नौकरी में केवल वेतन देखते हैं. चाहे स्थिति कैसी भी हो, चाहते हैं कि ज्यादा पैसा मिले और वह अपने परिवार को खुश रख सके. वह अपनी खुशियों के साथ मानसिक शांति के साथ समझौता कर लेते हैं, लेकिन उसके दोस्त ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया. उसने अपनी मानसिक शांति और आगे के करियर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. इसके साथ ही मुस्कान ने अपनी पोस्ट जारी कर उन साथियों को भी बड़ा संदेश दिया है कि आने वाली पीढ़ी केवल वेतन नहीं देखेगी, बल्कि वह सफलता का पैमाना मानसिक शांति के तौर पर भी देखेगी. इसलिए साथियों को इस पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आजकल की युवा पीढ़ी केवल पैसे से नहीं, बल्कि ऐसी कार्य संस्कृति चाहती है, जहां मानसिक शांति हो.
सोशल मीडिया पर छिड़ गई है बहस
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के कारण काफी ज्यादा लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और उस लड़के की तारीफ भी कर रहे हैं, जिसने अपनी मानसिक शांति को अधिक तवज्जो दी. वहीं रवि किशन का इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक डायलॉग, जिसमें वह बोलते हैं, Money follows my brother यानी पैसा आगे भी कमाया जा सकता है, काफी ज्यादा लिखा जा रहा है. हालांकि, ये पोस्ट या कहानी पूरी तरह से सच है या नहीं, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इसे मोटिवेशनल या काल्पनिक कहानी मान रहे हैं.