भीड़भाड़ वाली जगह पर अधेड़ शख्स ने लड़की को किया Bad Touch, फिर जो हुआ उसे देख हैरान रह गए लोग, VIDEO वायरल
VIRAL VIDEO: महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई लड़कियां सार्वजनिक जगहों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं
टीएनपी डेस्क: महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई लड़कियां सार्वजनिक जगहों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. कई बार भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मनचले महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. इतना ही नहीं कुछ मामलों में अधेड़ उम्र के लोग भी ऐसी हरकतें करते नजर आते हैं.
ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के नेहरू प्लेस का है. वायरल वीडियो में एक लड़की एक शख्स की गर्दन पकड़कर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही है. लड़की का आरोप है कि शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई कर दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को श्याम पाल सिंह नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि लड़की किसी काम से नेहरू प्लेस गई थी. जब वह वापस लौट रही थी तभी वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ. इसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर शख्स का कॉलर पकड़ लिया और उसे सबक सिखाने लगी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शख्स की गर्दन पकड़कर उसे फटकार लगा रही है वहीं शख्स लड़की से माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग लड़की से शख्स को छोड़ने की अपील करते नजर आते हैं. वीडियो के कैप्शन में यह भी कहा गया है कि जो लोग यह सोचते हैं कि अकेली लड़की कुछ नहीं कर सकती उन्हें अपनी मानसिकता बदल लेनी चाहिए. वरना भरे बाजार बेज्जत होना पड़ेगा
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने लड़की के इस कदम का समर्थन किया है तो कुछ का कहना है कि उसे आरोपी को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था.
एक यूजर ने लिखा कि बात सिर्फ एक घटना की नहीं है बल्कि उस मानसिकता की है, जो यह सोचती है कि भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई लड़की चुपचाप सब कुछ सह लेगी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की ने शख्स को सबक सिखाकर बिल्कुल सही किया. इसके अलावा एक यूजर का कहना है कि लड़की को उस शख्स को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था. फिलहाल इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है. कुछ लोग लड़की के विरोध करने के तरीके का समर्थन कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को शिकायत करना जरूरी है.