जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा में जनसैलाब काबू से बाहर! दम घुटने से एक की मौत की खबर,कुछ को पहुंचाया गया अस्पताल

जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा में जनसैलाब काबू से बाहर! दम घुटने से एक की मौत की खबर,कुछ को पहुंचाया गया अस्पताल

 TNPDESK: पूरी रथ यात्रा में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. भीड़ बेकाबू हो गई. जिससे श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत आने लगी. हालत बिगड़ने पर कई को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस बीच एक की दम घुटने से मौत हो गई. घटना ग्रैंड रोड  की है.फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने लोगों की इंट्री इस रोड पर बंद की है. जिससे हालात सामान्य किया जा सके. और कोई बड़ी घटना ना हो.

बताया जा रहा है कि ग्रैंड रोड में बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. इस बीच जैसे ही भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हुई और ग्रैंड रोड के पास पहुंची. तभी भीड़ में शामिल लोगों का दम घुटने लगा. जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने सभी हालत बिगड़ता देख. 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां कई की हालत अब अभी गंभीर बनी हुई है.

इस बीच एक की मौत की खबर भी सामने आई है. बताया हालत पर सीनियर अधिकारी नजर बनाए हुए है. अस्पताल में भी घायलों की सूचना पर कई अधिकारी पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. जिससे किसी भी तरह की कोई चूक ना हो सके.

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही देश के कोने कोने से श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते है. इस बार भीड़ पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है. साथ ही गर्मी का मौसम है. इसी में गर्मी सांस लेने में तकलीफ हो रही है. हलाकी समय पर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. नहीं तो  बड़ी घटना घट सकती थी.                

इतिहासिह रथ यात्रा

हर साल पूरी के जगन्नाथ मंदिर भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी के घर जाते है. ऐसे में भगवान के रथ को खींचने के लिए देश के कोने कोने से लोग पूरी पहुँच कर इस यात्रा में शामिल होते है. और भगवान को मौसी के घर पहुंचा कर वापस अपने घर लौट जाते है. साथ ही यह ऐसी रथ यात्रा है कि दुनिया में किसी भी देश में इतना बड़ा आयोजन नहीं होता है. एक साथ एक जगह पर लाखों लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है.