हमबिस्तर नहीं हुई तो मैथ्स में कर दूंगा फेल.... 8वीं की छात्रा के साथ 9 महीने तक शिक्षक ने की हैवानियत की हदें पार....
शिक्षक को हमारे समाज में सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है. यह माना जाता है कि एक शिक्षक जो शिक्षा अपने छात्रों को देते हैं, उसका कर्ज कोई नहीं उतार सकता. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जिस शिक्षक पर लोग आँख बंद करके भरोसा करते हैं, वही भक्षक बन बैठे और हैवानियत करने पर उतारू हो जाए, तो क्या होगा.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): शिक्षक को हमारे समाज में सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है. यह माना जाता है कि एक शिक्षक जो शिक्षा अपने छात्रों को देते हैं, उसका कर्ज कोई नहीं उतार सकता. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जिस शिक्षक पर लोग आँख बंद करके भरोसा करते हैं, वही भक्षक बन बैठे और हैवानियत करने पर उतारू हो जाए, तो क्या होगा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां 8वीं की छात्रा से शिक्षक ने 9 महीने तक दरिंदगी की है.
मामला गुजरात के राजकोट के सरकारी स्कूल से जुड़ा है जहां 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल के गणित शिक्षक मोहित टांक ने छात्रा को अच्छे नंबरों से पास कराने का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पिछले करीब नौ महीनों से छात्रा को डराकर चुप रहने के लिए मजबूर कर रहा था. छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर राजकोट तालुका पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है.
शिकायत के मुताबिक, छात्रा वर्ष 2023 से सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही है और फिलहाल 8वीं कक्षा में है. उसके घर से कुछ समय के लिए गायब होने के बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की. इसी दौरान छात्रा ने अपनी मां को करीब नौ महीने पहले हुई घटना के बारे में बताया. छात्रा के अनुसार, जनवरी में गणित शिक्षक मोहित टांक ने उसे अच्छे अंक दिलाने की बात कही. आरोप है कि जब कक्षा में दूसरे विद्यार्थी मौजूद नहीं होते थे, तब शिक्षक उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता था. छात्रा के विरोध करने पर उसे गणित में फेल करने की धमकी दी जाती थी.
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि एक दिन शिक्षक ने उसे अपने पास बुलाया और घर चलने के लिए कहा. छात्रा के मना करने पर कथित तौर पर शिक्षक ने उसका स्कूल बैग खींचा और धमकी दी कि किसी के पूछने पर वह किताब घर पर भूलने की बात कहे. साथ ही उसे फेल करने की धमकी दी गई. डर के कारण छात्रा उसके साथ चली गई. आरोप है कि शिक्षक छात्रा को कार से मवाड़ी रोड स्थित स्वामीनारायण चौक के पास अपने फ्लैट पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा का आरोप है कि इसके बाद भी शिक्षक उसे कई बार खाली कक्षा में बुलाता और घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था.
बेटी से पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता ने राजकोट तालुका पुलिस से संपर्क किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और POCSO एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है. राजकोट सिटी प्राइमरी एजुकेशन कमेटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रमेश जेठवा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ दर्ज शिकायत की प्रति पुलिस विभाग की ओर से शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी 48 घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो नियमों के अनुसार उसके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.