पति ने पहले काटी अपनी उंगली, फिर बीवी का गला काट चढ़ाई नरबली! मामला जान कांप उठेगी रूह
पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ा होता है, जहां लोग एक दूसरे के साथ हर सुख दुख की घड़ी में साथ निभाने की कसमें खाते हैं. पर हालही में पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की है जिसकी कोई हद नहीं हो सकती. पति ने पत्नी का सर धड़ से अलग किया और फिर उसे मंदिर में चढ़ावे की तरह चढ़ा दिया.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ा होता है, जहां लोग एक दूसरे के साथ हर सुख दुख की घड़ी में साथ निभाने की कसमें खाते हैं. पर हालही में पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की है जिसकी कोई हद नहीं हो सकती. पति ने पत्नी का सर धड़ से अलग किया और फिर उसे मंदिर में चढ़ावे की तरह चढ़ा दिया. पर उस इंसान की हैवानियत यहीं नहीं थमी और उसने अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने से पहले युवक ने अपनी उंगली भी काटी थी. वहीं घटना के बाद वह बेखौफ होकर हाथों में चाकू लेकर घूमता नजर आया.
दरअसल मामला पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का हैं जहां एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या के आरोप ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसके सिर को घर के मंदिर में त्रिशूल के सामने रख दिया. इसके बाद उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के सोनामुखी थाना क्षेत्र में दामोदर नदी के किनारे स्थित लाल बाबा मनाचर इलाके की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान मंगल चौधरी के रूप में हुई है. उस पर अपनी 39 वर्षीय पत्नी रुम्पा चौधरी और 60 वर्ष से अधिक उम्र के पिता राजेंद्र चौधरी की हत्या करने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी ने कथित तौर पर अपनी एक उंगली काट ली थी. इसके बाद उसने घर के भीतर अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उसका सिर घर में बने मंदिर में त्रिशूल के सामने रख दिया. इसके बाद आरोपी ने अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया.
एक ही रात में दो हत्याओं की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. वारदात के बाद आरोपी हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमने लगा. इस दौरान लोगों के बीच भय का माहौल बन गया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
इस घटना के सामने आने के बाद घर में होने वाली धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगल चौधरी और उसकी पत्नी अपने घर में बने मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करते थे. ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि उनके घर पर एक तांत्रिक का आना-जाना था.
इन्हीं चर्चाओं के बीच कुछ लोग घटना को अंधविश्वास या कथित तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि हत्या के पीछे धार्मिक गतिविधियों, तांत्रिक अनुष्ठान या अंधविश्वास की कोई भूमिका थी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ऐसे में घटना के पीछे की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी.
दो लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद सोनामुखी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने एक ही रात में अपनी पत्नी और पिता की हत्या क्यों की. घटना से पहले और बाद में उसकी गतिविधियों के साथ-साथ परिवार की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है. कथित तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े ग्रामीणों के दावों की सच्चाई का पता लगाना भी जांच का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल, एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से लाल बाबा मनाचर इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.