पत्नी के अफेयर से भड़का पति, पुलिसवाली संग मिलकर जमकर की पिटाई, देखिए Viral Video

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है. लेकिन जब इस रिश्ते में शक और अविश्वास जगह बना लेते हैं तो कई बार मामला विवाद तक पहुंच जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

पत्नी के अफेयर से भड़का पति, पुलिसवाली संग मिलकर जमकर की पिटाई, देखिए Viral Video

टीएनपी डेस्क:पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है. लेकिन जब इस रिश्ते में शक और अविश्वास जगह बना लेते हैं तो कई बार मामला विवाद तक पहुंच जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. वायरल वीडियो में एक पति अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

लड़की अपने प्यार से मिलने होटल में आई थी , उसके बाद जो हुआ वीडियो देखिए....😱 लड़की की शादी की कुछ साल पहले उसी गांव से हुई , जिस गांव में उसका ब्वॉयफ्रेंड रहता था। अब पति पुलिस लेकर....Read News https://t.co/mElz55cjOb

— Ruchi Mishra (@RuchiMishra098) November 12, 2026

महिला पुलिसकर्मी के सामने पति-पत्नी के बीच बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पति और पत्नी के साथ एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला अपने पति के सामने बताती है कि कॉलेज के दिनों में उसका एक बॉयफ्रेंड था लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी जबरन कर दी थी. इस पर पति कहता नजर आता है कि अगर उसने पहले ही इस बारे में बता दिया होता तो वह शादी तोड़ देता. पति का कहना है कि इस तरह किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं करनी चाहिए थी.

वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी की मदद ली और उसके साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रही पूरी घटना को कुछ लोग स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर छिड़ी बहस

इस वीडियो को रुचि मिश्रा नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने होटल पहुंची थी, जिसके बाद यह घटना हुई. कैप्शन में यह भी दावा किया गया है कि महिला की शादी कुछ साल पहले उसी गांव में हुई थी, जहां उसका बॉयफ्रेंड रहता है. हालांकि, वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. 12 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर न्यूज और व्यूज के लिए इस तरह के फेक वीडियो बनाए जाते हैं, जिससे लोग गुमराह होते हैं. वहीं कुछ लोगों ने वीडियो में दिखाई दे रही महिला पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. दूसरी ओर कई यूजर्स का कहना है कि पति-पत्नी के रिश्ते में इस तरह के विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाना चाहिए. फिलहाल इस वायरल वीडियो की में लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.