दिवाली पर गुस्सैल कारोबारी का बड़ा दिल, कहा- मैं बुरा आदमी नहीं! हर कर्मचारी को मिला ₹1 लाख से ज्यादा कैश गिफ्ट
देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच गुजरात के सूरत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है. यहां एक टेक्सटाइल कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर ऐसा तोहफा दिया, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी.
टीएनपी डेस्क: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच गुजरात के सूरत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है. यहां एक टेक्सटाइल कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर ऐसा तोहफा दिया, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, सूरत के एक कपड़ा कारोबारी ने अपनी टेक्सटाइल फर्म में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को दिवाली के उपहार के रूप में 1 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि दी. कारोबारी के इस फैसले से कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.
बताया जा रहा है कि कारोबारी ने अपने कर्मचारियों के योगदान और मेहनत को सम्मान देने के लिए यह खास पहल की. दिवाली के मौके पर मिले इस बड़े आर्थिक उपहार ने कर्मचारियों के त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया. आमतौर पर कंपनियां दिवाली पर कर्मचारियों को मिठाई, बोनस या अन्य उपहार देती हैं, लेकिन सूरत के इस कारोबारी ने एक लाख रुपये से अधिक की नकद राशि देकर सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर भी इस पहल की खूब चर्चा हो रही है. लोग कारोबारी की दरियादिली और कर्मचारियों के प्रति उनके सम्मान की सराहना कर रहे हैं.
खास बात यह है कि इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि किसी भी कारोबार की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत और उनकी भूमिका सबसे अहम होती है.