पहले बहस, फिर थप्पड़ों की बरसात! ऑटो ड्राइवर और लड़कियों के बीच किराए को लेकर जमकर हुई मारपीट, देखिए Video
Viral Viral: किराए को लेकर रिक्शा या ऑटो ड्राइवर और यात्रियों के बीच अक्सर बहस हो जाती है. कई बार लोग पैसे देकर या बहस के बाद अपने रास्ते निकल जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑटो के किराए को लेकर लड़कियों के एक ग्रुप और ऑटो ड्राइवर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर मारपीट शुरू हो गई
टीएनपी डेस्क: किराए को लेकर रिक्शा या ऑटो ड्राइवर और यात्रियों के बीच अक्सर बहस हो जाती है. कई बार लोग पैसे देकर या बहस के बाद अपने रास्ते निकल जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑटो के किराए को लेकर लड़कियों के एक ग्रुप और ऑटो ड्राइवर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर मारपीट शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बेंगलुरु का है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में ऑटो के किराए को लेकर लड़कियों के एक ग्रुप और ऑटो ड्राइवर के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में लड़कियों और ऑटो ड्राइवर के बीच काफी देर तक बहस होती है. इसके बाद विवाद हाथापाई में बदल जाता है. दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाते और बाल खींचते नज़र आते हैं. ऑटो वाला भी लड़कियों को देखकर हार नहीं मानता है. वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करती दिखाई देती है.
बताया जा रहा है कि यह घटना बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट के थर्ड सेक्टर की है. सोशल मीडिया पर ‘घर के क्लेश’ नाम के अकाउंट से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि लड़कियों और ऑटो ड्राइवर के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था.
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर मारपीट तक कैसे पहुंच गया. वहीं, बिहार वाला नाम के एक हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि यह वीडियो बिहार से नहीं है इसीलिए बिहार को नफरत करने वाले लोग इसे आगे नहीं बढ़ाएंगे.उन्होंने लिखा है कि यह वीडियो बेंगलुरु की है. ऑटो ड्राइवर दिन के उजाले में लड़कियों को परेशान कर रहा है और लोग मूक दर्शक बने हुए बस देख रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स ने दावा किया कि विवाद की शुरुआत लड़कियों की तरफ से हुई थी. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात समझना जरूरी है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.