मंदिर में VIP रौब दिखाना पड़ा भारी! सांसद की बेटी और महिला पुलिसकर्मी के बीच भिड़ंत, देखिए Video 

कुछ लोगों को अपनी पावर और पद का इतना घमंड होता है कि वे सार्वजनिक जगहों पर भी उसका गलत इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मंदिर में VIP रौब दिखाना पड़ा भारी! सांसद की बेटी और महिला पुलिसकर्मी के बीच भिड़ंत, देखिए Video

TNP DESK- कुछ लोगों को अपनी पावर और पद का इतना घमंड होता है कि वे सार्वजनिक जगहों पर भी उसका गलत इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सांसद की बेटी और महिला पुलिसकर्मी के बीच बहस होती नजर आ रही है.

बताया जा रहा है कि मामला कर्नाटक का है. जानकारी के मुताबिक सांसद की बेटी मंदिर में VIP दर्शन के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी महिला पुलिसकर्मी से बहस हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सांसद की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया.

Karnataka: A lady cop was allegedly slapped by a Karnataka MLA’s daughter during a dispute over special darshan at a temple.

The cop reportedly slapped her back in response. 😳 pic.twitter.com/3tlqk5HYdm

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 24, 2026

वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है.  वीडियो में देखा जा रहा है की महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी ने भी इसका विरोध किया और जवाब दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने  सांसद की बेटी के खिलाफ ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं, दूसरी ओर सांसद की बेटी की तरफ से भी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात सामने आई है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल कर्नाटक का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है