पहले पत्नी की काटी उंगलियां, फिर फ्रिज में रखा सिर, नहीं रुकी हैवानियत और फिर....

गुवाहाटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और सिर फ्रिज में छिपा दिया. आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.

पहले पत्नी की काटी उंगलियां, फिर फ्रिज में रखा सिर, नहीं रुकी हैवानियत और फिर....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति-पत्नी का रिश्ता, एक ऐसा संबंध माना गया है जहां खून का नाता ना होते हुए भी दोनों एक दूसरे पर अटूट विश्वास रखते हैं और एक दूसरे संग सात जन्मों के लिए जीने मरने की कसमें तक खा लेते हैं. पर इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपनी पत्नी के साथ मानवता की सारी हदें ही पार करदी है. पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े किए, इसके बाद उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में छिपाकर रख दिया. 

दरअसल मामला असम के गुवाहाटी का है जहां शादी के महज कुछ ही महीनों के भीतर, एक पति ने अपनी पत्नी की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी. मामले में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की न सिर्फ हत्या की, बल्कि उसके शरीर के कई अंग भी काट डाले और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में छिपाकर रख दिया. इस जघन्य हत्याकांड ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है और मानवीय रिश्तों पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने फ्लैट से उठ रही तेज दुर्गंध की शिकायत पुलिस से की. काफी देर तक जब घर के अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई और बदबू लगातार बढ़ती गई, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई. अंदर का भयावह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. महिला का सिर कटा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी उंगलियां भी कटी हुई थीं और शव सड़ने की स्थिति में पहुंच चुका था. मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है. वहीं घर की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को फ्रिज के अंदर एक पॉलिथीन बैग में महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ. स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी और वे इस अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे थे. पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने पिछले दो दिनों से जोड़े को बिल्कुल नहीं देखा था और उनके फोन भी लगातार बंद आ रहे थे. 

वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा आरोपी पति आखिरकार खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके बयानों की सत्यता की पुष्टि के लिए फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की सटीक वजह और उन परिस्थितियों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है जिनके चलते आरोपी ने अचानक आत्मसमर्पण कर दिया. इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता हो सकती है, इसलिए पुलिस इस एंगल से भी मामले की गहराई से जांच कर रही है. पड़ोसियों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस खौफनाक वारदात के पीछे छिपी असली सच्चाई का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.