शर्मनाक : पापी पिता 10 साल से बेटी का कर रहा था यौन शोषण, CCTV फुटेज से खुला राज; सदमे में मां !

बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह खड़े करने वाला मामला सामने आया है जहां, एक पिता अपनी 10 साल की बेटी के साथ बार-बार दरिंदगी करता रहा. मामले खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने अपने घर में सीसीटीवी लगाया और कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी.

शर्मनाक :  पापी पिता 10 साल से बेटी का कर रहा था यौन शोषण, CCTV फुटेज से खुला राज; सदमे में मां !

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह खड़े करने वाला मामला सामने आया है जहां, एक सौतेले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. दरअसल एक पिता अपनी 10 साल की बेटी के साथ बार-बार दरिंदगी करता रहा. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने अपने घर में सीसीटीवी लगाया और कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी.

मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के नागपुर से जहां एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार किया गया है. पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके 44 वर्षीय सौतेले पिता पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. बच्ची के शरीर पर संदिग्ध चोटों के निशान देखकर मां को अनहोनी की आशंका हुई थी. जब काफी कोशिशों के बावजूद उसे सच्चाई का पता नहीं चला, तो उसने घर में टीवी के पीछे चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया. इस कैमरे की रिकॉर्डिंग ने मां के शक को सच में बदल दिया और बच्ची के साथ हो रहे कथित अत्याचार का खुलासा हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ नागपुर के पांचपावली इलाके में रहती है. मां ने बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान देखे थे, जिसके बाद उसे अपने पति पर शक हुआ. सच्चाई जानने के लिए उसने टीवी के पीछे सीसीटीवी कैमरा लगाया. इतना ही नहीं, कैमरे का लाइव फुटेज अपने मोबाइल पर देखने के बजाय उसने अपनी एक सहेली के मोबाइल पर देखने की व्यवस्था की थी, ताकि आरोपी को इसकी भनक न लगे.

सीसीटीवी फुटेज में सौतेले पिता की कथित करतूत सामने आने के बाद मां ने तत्काल पांचपावली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि सौतेला पिता बच्ची के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न करता था और किसी को भी इसकी जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था. इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक खामोश रही और किसी को अपनी तकलीफ नहीं बता सकी. मां की शिकायत और सामने आए सबूतों के आधार पर पांचपावली पुलिस ने आरोपी 44 वर्षीय सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पांचपावली पुलिस फिलहाल मीडिया को आधिकारिक बाइट देने से इनकार कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और घरेलू माहौल में उनकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.