बहन की देवरानी से इश्क करना पड़ा भारी, युवक को मिली ऐसी तालिबानी सजा कि देखकर कांप उठेंगे! VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर आए दिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कई किस्से सामने आते हैं, जिसमें लड़का और लड़की दोनों को कई बार इसके परिणाम भी भुगतने होते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे
tnp desk: सोशल मीडिया पर आए दिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कई किस्से सामने आते हैं, जिसमें लड़का और लड़की दोनों को कई बार इसके परिणाम भी भुगतने होते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. एक युवक को प्यार करने की ऐसी तालिबानी सजा मिली, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए.
दरअसल, उत्तर प्रदेश का एक लड़का अपनी ही बहन की देवरानी को दिल दे बैठा. दोनों में मोहब्बत हुई और फिर प्यार की बातें शुरू हो गईं.मिलना जुलना भी शुरू हो गया.लेकिन जैसे ही परिवार वालों को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने युवक को सिर्फ पीटा ही नहीं, बल्कि तालिबानी सजा भी दी, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई.घर वालों ने सिर्फ युवक को ही नहीं पीटा, बल्कि उसकी बहन की देवरानी की भी जमकर पिटाई की.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर कड़ा एक्शन लिया है. युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि अलीगढ़ में एक युवक को अपनी बहन की शादीशुदा देवरानी से प्यार हो गया. घर नहीं जाने के बहाने दोनों लोग एक-दूसरे से मिलते रहे. एक दिन घर वालों ने दोनों को हाथ पकड़ लिया.इसके बाद महिला की जमकर पिटाई हुई. वहीं युवक को भी पेड़ से बांधकर पीटा गया. आधी मूंछ और दाढ़ी काट दी गई और उसके बाद महिला से उसे पेशाब पिलाने का प्रयास किया गया.
वायरल हो रहे वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि युवक को आधा गंजा कर किस तरीके से उसकी पिटाई की जा रही है. भीड़ उसकी आधी मूंछ भी उड़ा देती है. इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर कालिख पोतकर फिर उसकी पिटाई की जाती है. घर वाले उसे गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं. वहीं आरोपी महिला के साथ भी बहुत ही क्रूर व्यवहार किया जा रहा है.
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है. सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के नीचे भी पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई.मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अमानवीय व्यवहार की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करने के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस वायरल वीडियो पर लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.