हवस की ऐसी तलब की 40 से ज्यादा महिलाओं के साथ बनाया अश्लील संबंध, नहीं रुका पागलपन, वीडियो बनाकर करता रहा....
सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने, निजी पलों को रिकॉर्ड करने और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का कथित मामला सामने आया है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने, निजी पलों को रिकॉर्ड करने और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का कथित मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में योगेश गुप्ता नाम के युवक को पकड़ा है. पुलिस जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की 40 से अधिक महिलाओं से जुड़े निजी वीडियो मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, इन वीडियो की संख्या, उनसे जुड़ी महिलाओं की पहचान और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है.
मामले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली एक महिला की शिकायत से हुई. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निजी वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों के आधार पर आरोपी तक पहुंची. इसके बाद आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई. पुलिस के मुताबिक, फोन में बड़ी संख्या में महिलाओं से जुड़े निजी वीडियो मिले हैं. इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की महिलाओं से संबंधित वीडियो होने की बात कही जा रही है. इस खुलासे के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. बातचीत के जरिए दोस्ती बढ़ाने के बाद वह उनके करीब आता था. आरोप है कि इसी दौरान निजी मुलाकातों में वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे. कुछ वीडियो ऑनलाइन वीडियो चैट के दौरान रिकॉर्ड किए जाने की बात भी सामने आई है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाए गए और क्या महिलाओं की सहमति के बिना उनकी रिकॉर्डिंग की गई थी. पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि निजी वीडियो को ऑनलाइन साझा किया गया था या उनका इस्तेमाल महिलाओं को धमकाने और पैसे वसूलने के लिए किया गया.
मोबाइल फोन से मिले वीडियो के आधार पर पुलिस संबंधित महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उनकी पहचान होने के बाद बयान दर्ज किए जा सकते हैं, जिससे मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने अब तक कितनी महिलाओं से संपर्क किया और क्या इस कथित नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था. फिलहाल, पुलिस की जांच का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं की पहचान करना, निजी वीडियो के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की पुष्टि करना और पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ना है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.