डिलीवरी ब्वॉय को मिला अनोखा ग्राहक! कुत्ते ने रिसीव किया पार्सल फिर किया कुछ ऐसा कि Video हो गया Viral, देखिए
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी ब्वॉय के सामने एक कुत्ता ऐसा कारनामा कर देता है कि पूरा मामला चर्चा में आ जाता है.
Tnp desk: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी ब्वॉय के सामने एक कुत्ता ऐसा कारनामा कर देता है कि पूरा मामला चर्चा में आ जाता है. वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय पार्सल लेकर घर के बाहर पहुंचता है, लेकिन वहां इंसान की जगह एक कुत्ता उसका सामान रिसीव करने पहुंच जाता है.
डिलीवरी लेने पहुंचा 'चार पैरों वाला ग्राहक'
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी ब्वॉय हाथ में पार्सल लेकर घर के बाहर खड़ा है. घर का बेल बजता है तभी घर में सो रहा कुत्ता पहले गेट खोलता है. ऐसा लगता है जैसे वह घर की तरफ से पार्सल लेने आया हो.डिलीवरी ब्वॉय भी बिना ज्यादा कुछ किए पार्सल कुत्ते की तरफ बढ़ा देता है.
कुत्ता पार्सल को अपने मुंह में पकड़ लेता है और उसे लेकर घर की तरफ बढ़ जाता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
सामान मिलते ही डिलीवरी ब्वॉय को भगाया
पार्सल मिलते ही कुत्ते का अंदाज अचानक बदल जाता है. वह डिलीवरी ब्वॉय की तरफ मुड़कर भौंकता नजर आता है. कुत्ते के इस अंदाज को देखकर डिलीवरी ब्वॉय भी वहां से पीछे हटने लगता है. वीडियो में पूरा दृश्य इतना मजेदार है कि इसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं.मानो कुत्ता कह रहा हो- सामान मिल गया, अब आप यहां से जा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. यूजर्स कुत्ते के इस अनोखे अंदाज पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसे 'बेस्ट डिलीवरी एक्सपीरियंस' बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय को काम पूरा होते ही विदा भी कर दिया. वीडियो में दिख रहा कुत्ते और डिलीवरी ब्वॉय का यह मजेदार अंदाज लोगों का ध्यान जरूर खींच रहा है.