15 साल का प्यार भूलकर लड़की ने दोस्त संग बनाया प्लान, आशिक़ को मौत के घाट उतार कर 18 घंटे किया ये काम, फिर.....

नाशिक में 15 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे वसंत सतपुते की कथित हत्या के मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आरोप है कि हत्या के बाद शव को 18 घंटे घर में छिपाकर रखा गया और फिर कसारा घाट ले जाया गया.

15 साल का प्यार भूलकर लड़की ने दोस्त संग बनाया प्लान, आशिक़ को मौत के घाट उतार कर 18 घंटे किया ये काम, फिर.....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दुनिया में प्यार का रिश्ता सबसे खास होता है. यहां लोग एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं और एक दूसरे के लिए सबकुछ कर-गुजरने को भी तैयार रहते हैं. पर इन दिनों प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप में ऐसे खौफनाक वारदात सामने आ रहे हैं जिससे रिश्तों पर भरोसा उठ जाएगा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां लिव-इन रिलेशनशिप में ऐसे खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गए है, जिसे जानकार आपका भी इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा.

मामला महाराष्ट्र के नाशिक का है जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले कथित तौर पर शख्स की हत्या की और फिर शव को करीब 18 घंटे तक घर के अंदर छिपाकर रखा. इसके बाद आधी रात को कार से शव को कसारा घाट ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई. मामले की सूचना मिलने के बाद नाशिक क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सुरागों और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

15 साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 40 वर्षीय वसंत गोरखनाथ सतपुते के रूप में हुई है. वह नाशिक के स्वराजनगर, पाथर्डी फाटा इलाके का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वसंत और आरोपी महिला हसीना शेख करीब 15 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वसंत को शराब और जुए की आदत थी. इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस अभी हत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर जांच कर रही है और फिलहाल किसी एक कारण को अंतिम नहीं माना गया है.

जांच के अनुसार, हसीना शेख ने कथित तौर पर अपने परिचित साहिल शाह और मोईन शाह के साथ मिलकर वसंत की हत्या की योजना बनाई. आरोप है कि वारदात के दौरान वसंत की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने तुरंत शव को बाहर ले जाने के बजाय उसे घर में ही छिपाकर रखा. करीब 18 घंटे तक शव घर में रहने के बाद उसे आधी रात के समय कार में रखा गया. इसके बाद आरोपियों ने कसारा घाट की ओर जाकर शव को वहां फेंकने की कोशिश की.

मामले की जांच नाशिक क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 को सौंपी गई. पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े तकनीकी इनपुट, संदिग्ध गतिविधियों और दूसरे सुरागों को जोड़ना शुरू किया. जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. इसके बाद हसीना शेख, साहिल शाह और मोईन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों को अदालत के सामने पेश किए जाने के बाद पुलिस हिरासत में रखा गया है.

अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच अधिकारियों का फोकस हत्या के पीछे की असली वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार, शव को छिपाने और कसारा घाट तक ले जाने की पूरी योजना पर है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. 15 साल पुराने रिश्ते के बाद सामने आई इस कथित हत्या की वारदात ने नाशिक में सनसनी फैला दी है और पूरे मामले में आगे की जांच के बाद ही हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी.