टीएनपी डेस्क (TNP DESK): इन दिनों रील्स और वीडियो बनाने का ऐसा क्रेज़ हर वर्ग हर उम्र के लोगों में नज़र आ रहा है. कुछ लोग अपनी रोज मर्रा की ज़िंदगी की चीजें साझा करते हैं तो कुछ लोग ज्ञान की बातें बताते हैं. पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला दरोगा की ऐसी रील्स वायरल हो रही है जिससे देख आप भी शर्मा जाएंगे. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो में महिला दरोगा अनलाइन स्ट्रीमिंग कर अपने जिस्म की नुमाइश करटी नजर आती हैं.
मामला मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु का है जिनकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर है पर इस बार चर्चा की वजह उनकी पुलिस ड्यूटी नहीं बल्कि सोशल मीडिया की गतिविधियां हैं. दरअसल 2025 के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली अनु को अब सोशल मीडिया से जुड़े मामले में निलंबित किया गया है. विभागीय कार्रवाई के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लोगों की नजर है. पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनलों से जुड़े कंटेंट की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, महिला दरोगा अनु ने इंस्टाग्राम पर दो और यूट्यूब पर दो चैनल बनाए थे. करीब तीन महीने पहले उन्होंने ‘सेलिना’ नाम से भी एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई लाइव वीडियो, जिम और स्विमिंग पूल से जुड़े वीडियो मौजूद थे. उनके एक इंस्टाग्राम अकाउंट की पहचान ‘Ani Colliss’ नाम से बताई गई है. प्रोफाइल में खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर बताया गया था. प्रोफाइल पर वर्दी में तस्वीर के साथ यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया गया था. कुछ लाइव वीडियो के दौरान स्क्रीन पर QR कोड दिखाई देने का भी दावा किया गया है.
अनु के सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर कंटेंट लाइव वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है. वह कथित तौर पर अपने कमरे से लाइव आकर फॉलोअर्स से बातचीत करती थीं. जिम और स्विमिंग पूल से जुड़े वीडियो भी उनके अकाउंट पर अपलोड किए गए थे. विभागीय जांच में QR कोड से जुड़े पहलू को भी शामिल किया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि QR कोड किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता था और इसके जरिए किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हुआ या नहीं.
महिला दरोगा के सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर एक यूट्यूबर की ओर से शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है. शिकायतकर्ता ने वीडियो जारी कर पुलिस विभाग से महिला दरोगा के सोशल मीडिया अकाउंट और कथित आपत्तिजनक कंटेंट की जांच की मांग की थी. अनु वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2025 में मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया था. उस समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं. मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद अनु भी काफी चर्चा में आई थीं. बताया जाता है कि उन्होंने मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था.
ऐसे में शिकायत के बाद संबंधित कंटेंट को हटाने की कार्रवाई की गई है और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और जांच के बाद ही यह साफ होगा कि सोशल मीडिया पर महिला दरोगा की गतिविधियों में विभागीय नियमों का किस स्तर तक उल्लंघन हुआ और QR कोड के जरिए किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हुआ था या नहीं.

