महिलाओं को मंत्र देने के बहाने बुलाता था बाबा, फिर बनाता था अश्लील वीडियो! खुलासा होते ही हुई धुनाई, देखिए VIDEO 

अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के झांसे में आकर कई बार लोग मुश्किल में फंस जाते हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक साधु पर कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

महिलाओं को मंत्र देने के बहाने बुलाता था बाबा, फिर बनाता था अश्लील वीडियो! खुलासा होते ही हुई धुनाई, देखिए VIDEO

tnp desk: अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के झांसे में आकर कई बार लोग मुश्किल में फंस जाते हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक साधु पर कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, हिम्मत गिरी नाम के एक साधु पर आरोप है कि वह महिलाओं को संतान प्राप्ति और अन्य समस्याओं से जुड़ा समाधान बताने के बहाने अपने संपर्क में लाता था. आरोप है कि इसके बाद वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करता और उनका वीडियो बना लेता था. बताया जा रहा है कि वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है. एक महिला द्वारा  ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद मामला सामने आया.

UP क़े मथुरा में महिलाओ ने साधु हिम्मत गिरी (50) को वृंदावन क़े एक गेस्ट हॉउस में पकड़कर पीटा। महिलाओं का आरोप था की बाबा क़े निशाने पर वे महिलाएं होती थी जो निःसंतान थी। उन्हें संतान प्राप्ति क़े मन्त्र क़े बहाने अपना शिकार बना लेता था। 100 से अधिक महिलाएं इस बाबा क़े झांसे में फंसी। इनमें से अधिकतर को बाबा का शिकार बनना पड़ा। खास बात यह थी की बाबा मुलाकात क़े वीडियो अपने मोबाइल से गुप्त रूप से शूट करता। इसके बाद ब्लैक मेल करके इन महिलाओं को जब चाहता बुलाता।

— TRUE STORY (@TrueStoryUP) September 22, 2026

वृंदावन के गेस्ट हाउस में महिलाओं ने की पिटाई

मामला सामने आने के बाद महिलाओं और अन्य लोगों द्वारा साधु की पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और अन्य लोग साधु की पिटाई करते नजर आ रहे हैं.  सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, साधु  फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसी महिलाओं से संपर्क करता था, जिन्हें संतान संबंधी परेशानी थी या जो विधवा थीं. आरोप है कि वह उन्हें मंत्र और धार्मिक उपाय बताने के बहाने अपने पास बुलाता था.

100 से अधिक महिलाओं को फंसाने का दावा

वायरल दावों में यह भी कहा जा रहा है कि 100 से ज्यादा महिलाएं  साधु के संपर्क में आई थीं. हालाँकि पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी महिलाएं इस मामले से जुड़ी हैं और आरोपों में कितनी सच्चाई है.

पुलिस ने साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में सामने आए वीडियो, महिला की शिकायत और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.