पति है या जल्लाद! जिस हाथ को थामकर जिंदगी शुरू की, उसी ने अस्पताल पहुंचने पर कर दिया मजबूर....

नागपुर में खाना बनाने से इनकार पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का खुलासा हुआ.

पति है या जल्लाद! जिस हाथ को थामकर जिंदगी शुरू की, उसी ने अस्पताल पहुंचने पर कर दिया मजबूर....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पति पत्नी के रिश्ते की सबसे बड़ी नीव होती है विश्वास. पर जब उसी विश्वास पर हैवानियत हावी हो जाए तो सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला पति भी इंसानियत की सारी हदें पार कर देता है. ऐसी ही हैवानियत का मामला इन दिनों सामने आया है जहां पति ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी पर इस कदर क्रूरता कि, की अंत में पत्नी की जान चली गई. विवाद शुरू हुआ था खाना बनाने को लेकर जहां पत्नी ने इस बात से इनकार कर दिया था. इसी बाद पर विवाद बढ़ा और पट्टी ने पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की महिला की गर्दन की हड्डियाँ और आतें टूट गई. 

Image

मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है जहां घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन की हड्डी टूटने और पेट के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Image

घटना नागपुर के जिंगाबाई टकली इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कृष्णकांत यादव रात करीब 10 बजे काम से अपने घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना तैयार करने को कहा. बताया जा रहा है कि उस वक्त यामिनी गणेश उत्सव से पहले होने वाली डांस प्रैक्टिस के लिए जाने की तैयारी कर रही थी. इसी वजह से उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. आरोप है कि बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस जांच के मुताबिक महिला को कई मुक्के मारे गए और उसे बिस्तर पर पटक दिया गया. कुछ देर बाद यामिनी ने अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही. इसके बाद कृष्णकांत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद यामिनी को मृत घोषित कर दिया. महिला की अचानक हुई मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई.

Image

शुरुआत में पुलिस ने मामले को आकस्मिक मौत के तौर पर दर्ज किया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई. रिपोर्ट में यामिनी की गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों में गंभीर चोट मिलने की बात सामने आई. रिपोर्ट में गला दबाए जाने के साथ पेट के हिस्से में भी गंभीर चोट के संकेत बताए गए हैं. इन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना के समय कृष्णकांत के शराब के नशे में होने का आरोप है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई थी. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विवाद की शुरुआत महज खाना बनाने को लेकर हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि महिला की जान चली गई. पुलिस घटनाक्रम, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के दौरान वास्तव में क्या हुआ था.