स्टेज पर दुल्हन के साथ हुआ खतरनाक हादसा, दूल्हे ने पलटकर भी नहीं देखा! Video देख दहल जाएगा दिल

शादी का दिन हर दूल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करते हैं. कोई शानदार डेकोरेशन करवाता है तो कोई आतिशबाजी और स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए शादी के जश्न को और खास बनाना चाहता है. लेकिन कई बार यही उत्साह हादसे की वजह बन जाता है.

स्टेज पर दुल्हन के साथ हुआ खतरनाक हादसा, दूल्हे ने पलटकर भी नहीं देखा! Video देख दहल जाएगा दिल

tnp desk: शादी का दिन हर दूल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करते हैं. कोई शानदार डेकोरेशन करवाता है तो कोई आतिशबाजी और स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए शादी के जश्न को और खास बनाना चाहता है. लेकिन कई बार यही उत्साह हादसे की वजह बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी के स्टेज पर दुल्हन के हाथ में स्पार्कल गन फट जाती है. गनीमत रही कि दुल्हन बाल-बाल बच गई.

अभी महिला की जान चली जाती!😭 ऐसी मशीनों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए,पता नहीं कब फट जाए । https://t.co/MSI7AlpfCV

— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) November 25, 2026

स्टेज पर एंजॉय कर रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी हुआ हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर खड़े हैं. इसी दौरान दोनों स्पार्कल गन के साथ जश्न मनाते नजर आते हैं. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक दुल्हन के हाथ में मौजूद स्पार्कल गन में विस्फोट हो जाता है. घटना इतनी अचानक होती है कि दुल्हन भी घबरा जाती है. हालांकि उसका चेहरा बाल-बाल बच जाता है.

इस हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे के व्यवहार को लेकर हो रही है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हादसे के बाद दूल्हा दुल्हन की तरफ मुड़कर भी नहीं देखता और न ही उसकी मदद के लिए आगे आता है. वही स्टेज पर मौजूद एक रिश्तेदार दुल्हन की मदद करता नजर आता है.

सोशल मीडिया पर दूल्हे के व्यवहार पर उठे सवाल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. साथ ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा कि लोगों को ऐसी मशीनों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों का कहना है कि शादी जैसे समारोह में इस तरह के खतरनाक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. वहीं, कई यूजर्स दूल्हे के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे मौके पर सबसे पहले दुल्हन की सुरक्षा और उसकी मदद को प्राथमिकता देनी चाहिए.

शादी के सीजन में आतिशबाजी, स्पार्कल गन और दूसरे स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. लोग अपने खास पलों को यादगार बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सुरक्षा की अनदेखी भारी पड़ जाती है.