3.5 घंटे में 3400 Kiss! गर्लफ्रेंड ने कार पर छोड़ी प्यार की निशानी, फिर बॉयफ्रेंड को चुकानी पड़ी कीमत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल से जुड़ा अजीबोगरीब मामला चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब साढ़े तीन घंटे में हजारों किस के निशान छोड़ दिए. बताया गया कि उसने कार की पूरी बॉडी को अपने प्यार की निशानी से भर दिया, जिसके बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

3.5 घंटे में 3400 Kiss! गर्लफ्रेंड ने कार पर छोड़ी प्यार की निशानी, फिर बॉयफ्रेंड को चुकानी पड़ी कीमत

tnp desk: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल से जुड़ा अजीबोगरीब मामला चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब साढ़े तीन घंटे में हजारों किस के निशान छोड़ दिए. बताया गया कि उसने कार की पूरी बॉडी को अपने प्यार की निशानी से भर दिया, जिसके बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

Love was in the air… and all over the car! 3,400 kisses got Gwalior's "Kissing Car" 5.5 million views and a ₹5,500 challan. He wanted to make a "reelationship" go viral. Traffic Police made sure it came with a "fine ending" @GargiRawat pic.twitter.com/d2GwGeHbUS

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 25, 2026

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्लफ्रेंड ने कार पर करीब 3,400 Kiss किए. इसके बाद कार पर जगह-जगह लिपस्टिक के निशान दिखाई देने लगे. इसके बाद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया. देखते ही देखते वीडियो इतना वायरल हुआ की उसपर लाखों व्यूज़ भी आए. लेकिन फिर ये वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लग गया. वीडियो के वायरल होने पर यातायात पुलिस ने इसके बारे में जानकारी जुटायी  और फिर कार  को बरामद कर थाने ले गई. पुलिस ने इस कार के मालिक को बुलाया तो उसने अपनी गलती स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने युवक को कार से सारी निशान मिटाने को कहा. वही मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत ₹5500 का जुर्माना भी लगाया गया.

आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस युवक ने ऐसा क्यों किया तो आपको बता दे इस युवक पर वायरल होने का भूत इस कदर सवार था इसने फेमस होने के लिए यह अजीबोगरीब प्लान बनाया. हालांकि इसमें उसे सफलता भी मिली क्योंकि उसके वीडियो पर 55 लाख से ज्यादा व्यूज आए. लेकिन इस वायरल होने के चक्कर में युवक बुरी तरह फस भी गया. युवक ने इस बारे में बताया कि उसे यह आइडिया सोशल मीडिया ट्रेड को फॉलो करके आया था. युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने इस कार पर 3400 kiss किए हैं और ऐसा करने में उसे 3:30 घंटे का समय लगा. हालाँकि पुलिस एक्शन के बाद अब युवक ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक कर लिया है