टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कॉर्पोरेट जगत में अगर आप नौकरी करते हैं, तो सैलरी का महत्व भी अच्छी तरह जानते होंगे. लाखों का पैकेज मिलना लोगों के लिए बड़ी बात होती है.लेकिन सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला वायरल हो रहा है, जहां एक युवक ने 90 लाख रुपये का पैकेज सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उसके होने वाले बॉस का व्यवहार सही नहीं था.जब इंटरव्यू के बाद उसे 90 लाख रुपये के पैकेज का ऑफर दिया गया, तो उसने साफ शब्दों में मना कर दिया.उसका कहना था कि पैसे अपनी जगह हैं, लेकिन वह ऐसे बॉस के साथ काम नहीं कर सकता, जिसका व्यवहार अच्छा न हो.
HR ने बताई ऐसी वजह की हैरान रह गया मैनेजर
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कुछ हजार रुपये की नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वहीं, दो-तीन लाख रुपये के पैकेज के लिए भी लोग बॉस की डांट-फटकार तक सह लेते है.ऐसे में यह वायरल खबर लोगों की आंखें खोल रही है कि पैसे अपनी जगह हैं, लेकिन स्वाभिमान भी बहुत बड़ी चीज है. इस युवक के फैसले की जहां कई लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे बेवकूफी भी बता रहे है.अब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया, जब एक सीनियर एचआर और बिजनेस कंसल्टेंट मनोज कुमार ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा की.उन्होंने बताया कि काफी दिनों से वह अपनी कंपनी में एक लीडरशिप रोल के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रहे थे.लंबी खोज और कई राउंड के इंटरव्यू के बाद उन्हें एक परफेक्ट कैंडिडेट मिला, जिसे कंपनी की ओर से 90 लाख रुपये के पैकेज का ऑफर दिया गया.
एचआर को लगा बड़ा झटका
एचआर को लगा कि इतना बड़ा पैकेज शायद ही कोई ठुकराएगा, लेकिन अगले ही पल उनका अंदाजा गलत साबित हुआ.युवक ने नौकरी करने से इनकार कर दिया.जब एचआर ने उससे इसकी वजह पूछी, तो उसका जवाब सुनकर वह भी हैरान रह गए.90 लाख रुपये का पैकेज मिलने के बावजूद उम्मीदवार ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस ऑफर को ठुकरा दिया.जब एचआर ने उससे नौकरी स्वीकार नहीं करने की वजह पूछी, तो उसने साफ शब्दों में कहा, आपका पैकेज काफी अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसे इंसान के अधीन काम करना चाहिए, जिसका रवैया सही नहीं है. मुझे आपके यहां काम करने में मजा नहीं आएगा.जो मेरा बॉस होने वाला है, वह लोगों से जिस तरह बात करता है, वह मेरे लिए काफी मायने रखता है. पैसे से ज्यादा मानसिक शांति और सम्मानजनक कार्य वातावरण जरूरी है.
एचआर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट साझा किया
घटना के बाद एचआर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अक्सर मैनेजर यह भूल जाते है कि लोग सिर्फ कंपनी देखकर नौकरी करने नहीं आते.कोई कर्मचारी कंपनी में आएगा या कितने समय तक टिकेगा, यह काफी हद तक मैनेजर के व्यवहार पर निर्भर करता है. एक अच्छा मैनेजर वही होता है, जो कर्मचारियों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रख सके.पैसे तो दूसरी कंपनियों में भी मिल जाते हैं, लेकिन अच्छा कार्य वातावरण हर जगह नहीं मिलता.पोस्ट वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.एक यूजर ने लिखा, "पैसे बिल चुकाने के काम आते हैं, लेकिन जिंदगी सुकून से चलती है.वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा,अगर इंटरव्यू के दौरान ही बॉस का अहंकार या खराब व्यवहार दिख जाए, तो भारी-भरकम पैकेज भी छोड़ देना चाहिए.

