टीएनपी डेस्क (TNP DESK):डिजिटल भारत के इस दौर में अब हर काम पहले से ज्यादा आसान हो गया है. लोग हर काम को जल्दी और बेहतर तरीके से करना चाहते है. वहीं, AI के आने से इसमें और भी तेजी आई हैm लोग अब एआई स्किल सीख रहे है.हालांकि, AI से जुड़े कोर्स करने के लिए काफी महंगी फीस देनी पड़ती है, जिसे हर कोई अफोट नहीं कर पाताmइसे देखते हुए सरकार ने देश के ऐसे युवाओं के लिए मुफ्त में AI कोर्स शुरू किया है, जो एआई सीखना चाहते है.लेकिन पैसे की वजह से सीख नहीं पा रहे है.
मुफ़्त में AI सीखने का गोल्डन चांस
India AI mission के तहत भारत सरकार ने फ्री में एआई कोर्स शुरू किया है.यह देश के उन युवाओं के लिए है, जो एआई का कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन महंगी फीस की वजह से नहीं कर पा रहे है. कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिससे आगे नौकरी या प्रोफेशनल करियर बनाने में मदद मिल सकती है. इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है और कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बताने वाले है.
घर बैठे ही फोन से कर सकते है अप्लाई
आपको बता दें कि आजकल हर कोई अपने फोन में एआई का इस्तेमाल कर रहा है.वहीं, आने वाले समय में एआई स्किल की मांग और भी ज्यादा बढ़ने वाली है. इस कोर्स को करने के लिए बहुत से युवा महंगी फीस चुकाते है. इसे देखते हुए सरकार ने देश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है और मुफ्त में एआई कोर्स शुरू किया है.इसके साथ ही कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.यदि आप भी एआई कोर्स करने के इच्छुक हैं, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते है.
कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट,पढ़िये
आपको बता दें कि फ्री में एआई कोर्स करने के कई फायदे हैं, जो छात्रों को प्रोफेशनल करियर बनाने में मदद करेंगे.सरकार इसे पूरी तरह मुफ्त में करवा रही है.इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते है.सबसे अच्छी बात यह है कि कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा. एआई कोर्स के दौरान आपको एआई की बेसिक जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दी जाएगी, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी. इस कोर्स के लिए कॉलेज स्टूडेंट, नौकरीपेशा लोग, प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर या कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो एआई सीखने का इच्छुक है, आवेदन कर सकता है.
हमेशा अधिकारी वेबसाइट से ही करें आवेदन
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और जरूरी नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा. इसके लिए आपकोwww.skillindiadigital.gov.in/courses/detail/4dc1218c-e495-452c-b555-aa67ae23cdc3 या www.futureskillsprime.in/course/yuva-ai-for-all/ पोर्टल पर विजिट करना होगा. इसके बाद Free AI Course या Registration लिंक पर क्लिक करना होगा. ध्यान रखें कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें.किसी भी एजेंट या बिचौलिये के झांसे में न आएं.
इस तरह कोर्स फ्री कर सकते है
जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे, वहां आपसे नाम, पता, ईमेल आईडी जैसी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी, जिसे सही-सही भरना होगा. इसके बाद यदि जरूरी दस्तावेज मांगे जाएं, तो उन्हें अपलोड कर आवेदन सबमिट कर दें.आवेदन के बाद ईमेल के माध्यम से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आप अपना कोर्स शुरू कर सकते है.जब आपका कोर्स पूरा हो जाएगा, तो आपको सर्टिफिकेट मिलेगा, जो आपकी प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करेगा. इसे आप अपने रिज्यूमे में भी जोड़ सकते है. हालांकि, यह नौकरी की गारंटी नहीं देता, लेकिन आपकी स्किल को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

