अब डेटा के पैसे देने की जरूरत नहीं? TRAI के नए नियम के बाद Jio-Airtel-Vi देंगे बिना डेटा वाला सस्ता Recharge

अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादातर कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट डेटा की जरूरत बहुत कम पड़ती है, तो TRAI के नये नियम से आपको फ़ायदा होगा.टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने ऐसे रिचार्ज विकल्पों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिनमें ग्राहकों को सिर्फ Voice और SMS की सुविधा मिलेगी.

अब डेटा के पैसे देने की जरूरत नहीं? TRAI के नए नियम के बाद Jio-Airtel-Vi देंगे बिना डेटा वाला सस्ता Recharge

टीएनपी डेस्क : अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादातर कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट डेटा की जरूरत बहुत कम पड़ती है, तो TRAI के नये नियम से आपको फ़ायदा होगा.टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने ऐसे रिचार्ज विकल्पों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिनमें ग्राहकों को सिर्फ Voice और SMS की सुविधा मिलेगी. यानी ऐसे पैक में मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा.

डेटा इस्तेमाल नहीं करते तो क्या फायदा?

अभी मोबाइल यूजर्स को कई बार ऐसे रिचार्ज प्लान चुनने पड़ते हैं जिनमें कॉलिंग और SMS के साथ डेटा भी शामिल रहता है. लेकिन अगर किसी ग्राहक को इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो उसके लिए डेटा हमेशा वेस्ट हो जाता है और उसे उसके पैसे भी भरने पड़ते हैं. ऐसे में अब TRAI के नए प्रावधानों के बाद ऐसे ग्राहकों के लिए अलग Voice और SMS आधारित विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

Jio, Airtel और Vi पर क्या असर पड़ेगा?

इस बदलाव का असर देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज पोर्टफोलियो पर भी पड़ सकता है. Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi समेत टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के लिए Voice और SMS Only विकल्प उपलब्ध कराने होंगे.अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कंपनी की ओर से उपलब्ध Voice-SMS Only प्लान को देखकर ही यह तय करना होगा कि वह आपके लिए कितना फायदेमंद है.

किन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है यह विकल्प?

यह व्यवस्था खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकती है जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं. ऐसे यूजर्स जो घर या ऑफिस में Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं, जिनके पास फीचर फोन है या जो अपना मोबाइल मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए रखते हैं. ऐसे ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुनने का एक और विकल्प मिल सकता है.

365 दिन तक की वैधता का विकल्प

TRAI के प्रावधानों के मुताबिक Voice और SMS Only पैक्स की वैधता 365 दिन तक हो सकती है. इससे लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को भी एक अलग विकल्प मिल सकता है. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि 365 दिन की अधिकतम वैधता का प्रावधान होने का अर्थ यह नहीं है कि हर कंपनी का Voice-SMS प्लान 365 दिन का ही होगा. 

क्या ग्राहकों का खर्च कम होगा?

यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि अलग-अलग कंपनियां Voice और SMS Only पैक्स की कीमत क्या रखती हैं.अगर किसी ग्राहक को डेटा की जरूरत नहीं है, तो उसके लिए डेटा शामिल नहीं होने वाला पैक आर्थिक रूप से उपयोगी साबित हो सकता है लेकिन वास्तविक बचत जानने के लिए पुराने और नए प्लान की कीमत, वैधता और मिलने वाली सुविधाओं की तुलना करनी होगी.