टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है. लोग अब ऐसा फोन चाहते हैं जो गेमिंग, फोटोग्राफी, वीडियो स्ट्रीमिंग और दिन के सभी काम आसानी से संभाल सके. हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अच्छा स्मार्टफोन खरीदना थोड़ा मुश्किल जरूर हुआ है, लेकिन 30 हजार से कम के बजट में अभी भी कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं.
इस प्राइस रेंज में ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं जो बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मॉडल आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए.
OnePlus Nord CE 6 बना ऑलराउंडर स्मार्टफोन
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो हर मामले में अच्छा करे तो OnePlus Nord CE 6 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें 6.78 इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है.
फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है. साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. फोन की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और वाटर रेजिस्टेंस इसे और ज्यादा आकर्षक बनाती है.
Motorola Edge 60 Pro कैमरा प्रेमियों की पहली पसंद
जो लोग फोटोग्राफी और प्रीमियम डिजाइन को ज्यादा महत्व देते हैं, उनके लिए Motorola Edge 60 Pro शानदार विकल्प हो सकता है. फोन में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है जिसकी ब्राइटनेस काफी ज्यादा है.
इसमें MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. खास बात यह है कि इसमें 3x ऑप्टिकल जूम भी दिया गया है, जिससे दूर की तस्वीरें भी बेहतर क्वालिटी में कैप्चर की जा सकती हैं. 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसे प्रीमियम फील देता है.
Infinix Note 60 Pro फीचर्स के मामले में दमदार
अगर आप कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Infinix Note 60 Pro पर नजर डाल सकते हैं. इस फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है.
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी की ओर से लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया गया है. ऐसे में यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो कई साल तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं.
Redmi Note 15 Pro कैमरे के दम पर बना खास
Redmi Note 15 Pro खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं. इसमें 200MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा दिया गया है, जो डिटेलिंग के मामले में बेहतर रिजल्ट देने का दावा करता है.
फोन में बड़ी OLED स्क्रीन, Dolby Vision सपोर्ट और दमदार प्रोसेसर मिलता है. साथ ही 6500mAh बैटरी और मजबूत वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग इसे और भरोसेमंद बनाती है. कैमरा-केंद्रित यूजर्स के लिए यह एक आकर्षक विकल्प माना जा सकता है.
Vivo T5 Pro में मिलेगी जबरदस्त बैटरी
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ है तो Vivo T5 Pro आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है.
फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा भी कर रही है.
किसे खरीदना रहेगा सबसे बेहतर
अगर आपको सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो Vivo T5 Pro अच्छा विकल्प बन सकता है. फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स Redmi Note 15 Pro और Motorola Edge 60 Pro पर विचार कर सकते हैं. वहीं अगर आप परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी का संतुलित कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो OnePlus Nord CE 6 सबसे मजबूत नजर आता है. कुल मिलाकर 30 हजार रुपये से कम के बजट में आज भी कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो प्रीमियम अनुभव देने की क्षमता रखते हैं.
