Realme C100x भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ,जानिए क्या हैं इसकी कीमत

Realme C100x भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ,जानिए क्या हैं इसकी कीमत

TNP DESK: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Realme ने भारतीय बाजार में नया Realme C100x लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और बेहतर कैमरा अनुभव चाहते हैं. 8000mAh की पावरफुल बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से एक दमदार विकल्प माना जा रहा है.

Realme C100x को फिलहाल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे Deep Blue Tides और Golden Coast रंगों में खरीद सकेंगे. इस प्राइस रेंज में यह स्मार्टफोन Samsung, Redmi, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स के कई लोकप्रिय मॉडलों को सीधी टक्कर देगा.

फोन में 6.8 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलने से स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी तेज हो जाता है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स (HBM) तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda-MN228 ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.

Realme C100x Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है. इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G57 GPU दिया गया है. यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो अच्छी डिटेल के साथ तस्वीरें कैप्चर कर सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.2, Wi-Fi 5, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS, BDS और GLONASS जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock की सुविधा भी दी गई है. इसके अलावा IP64 रेटिंग के कारण यह फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से भी सुरक्षित रहता है. बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स के साथ Realme C100x बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है.