4 सितंबर को आ रहा Infinix Hot 70 Pro 5G, पीछे मिलेगा खास LED डिस्प्ले, 6000mAh तक की बैटरी
Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगा. फोन में खास LED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी.
टिएनपी डेस्क (TNP DESK): नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए Infinix जल्द एक और ऑप्शन लेकर आ रहा है. कंपनी ने Infinix Hot 70 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. फोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी.
लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, डिस्प्ले और कलर ऑप्शन से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की है. Hot 70 Pro 5G दूसरे देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है. हालांकि, भारत में मिलने वाले मॉडल के कुछ फीचर्स ग्लोबल वेरिएंट से अलग हो सकते हैं.
4 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. Flipkart पर फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है. इससे साफ है कि फोन की ऑनलाइन बिक्री Flipkart के जरिए होगी.
फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है. कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान इसके अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बता सकती है.

चार कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन
Infinix ने Hot 70 Pro 5G के डिजाइन पर खास ध्यान दिया है. भारत में इसे Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर में उतारा जाएगा.
इनमें Thermo Orange सबसे दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, तापमान में बदलाव होने पर इसके रंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा. Mirage Green कम रोशनी में अलग लुक देगा. Silk Glow Purple में बदलता हुआ टेक्सचर देखने को मिलेगा. वहीं Dive Blue को मैट फिनिश के साथ पेश किया जाएगा.
पीछे मिलेगा छोटा LED डिस्प्ले
Hot 70 Pro 5G के पीछे Active Matrix Cube यानी AMC नाम का कस्टमाइज होने वाला LED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी मदद से यूजर अलग-अलग नोटिफिकेशन और विजुअल इफेक्ट देख सकेंगे.
यह फीचर फोन के बैक पैनल को आम स्मार्टफोन से थोड़ा अलग लुक देगा.
50MP का हो सकता है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Hot 70 Pro 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है.

6000mAh तक की मिल सकती है बैटरी
Hot 70 Pro 5G के ग्लोबल मॉडल को अलग-अलग बाजारों में 5,600mAh और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है. ऐसे में भारतीय मॉडल में भी बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.
फिलहाल फोन की कीमत और भारतीय मॉडल के सभी फीचर्स सामने नहीं आए हैं. कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसकी और जानकारी शेयर कर सकती है. 26 अगस्त को भी Hot 70 Pro 5G के एक नए फीचर से पर्दा उठने की उम्मीद है.