12 अगस्त को आएगा Google का नया धांसू फोन, जानिए Pixel 11 में क्या होगा खास?

12 अगस्त को आएगा Google का नया धांसू फोन, जानिए Pixel 11 में क्या होगा खास?

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Google ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी का खास Made by Google इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में Google Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 को पेश किए जाने की उम्मीद है. नई Pixel सीरीज को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा है, क्योंकि इस बार फोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Google Pixel 11 सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस, नए AI फीचर्स और ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है. हालांकि, इन अपग्रेड्स के साथ फोन की कीमत बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. माना जा रहा है कि AI तकनीक से जुड़े महंगे कंपोनेंट्स और हार्डवेयर की बढ़ती लागत का असर नए Pixel फोन की कीमत पर पड़ सकता है.

Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये मॉडल

Google के इस लॉन्च इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel Watch 5 पेश किए जाने की उम्मीद है. कंपनी ने जो टीजर जारी किया है, उसमें नए Pixel फोन की झलक दिखाई गई है. डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि यह पिछली Pixel सीरीज जैसा ही होगा, लेकिन Pro और Pro Fold मॉडल पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन के साथ आ सकते हैं.

256GB स्टोरेज से हो सकती है शुरुआत

Pixel 11 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव स्टोरेज को लेकर देखने को मिल सकता है. Google इस बार बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज विकल्प को हटाकर सीधे 256GB स्टोरेज से शुरुआत कर सकता है. इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करना पसंद करते हैं.

इसके अलावा Pixel 11 में Pixel Glow फीचर भी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि यह एक खास नोटिफिकेशन सिस्टम हो सकता है, जो फोन के पीछे की तरफ लाइट के जरिए कॉल, मैसेज और अन्य अलर्ट की जानकारी देगा. हालांकि, इस फीचर की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी.

Pixel Watch 5 में भी होगा बड़ा बदलाव

Google इस इवेंट में Pixel Watch 5 भी लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई स्मार्टवॉच में प्रोसेसर को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी Qualcomm चिप की जगह अपना Tensor आधारित प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है. इससे वॉच की परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं में सुधार होने की उम्मीद है.

भारतीय यूजर्स के लिए क्यों खास है Pixel 11

भारत में Google Pixel फोन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. शानदार कैमरा क्वालिटी, साफ एंड्रॉयड अनुभव और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसकी बड़ी वजह हैं. अगर Pixel 11 में 256GB स्टोरेज बेस मॉडल में मिलता है, तो भारतीय ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा फायदा हो सकता है.

हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी होने पर Pixel 11 का मुकाबला Samsung Galaxy S सीरीज, OnePlus और iPhone जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से और ज्यादा कड़ा हो जाएगा. अब सबकी नजर 12 अगस्त के Made by Google इवेंट पर टिकी हुई है, जहां कंपनी अपने नए डिवाइस से पर्दा उठाएगी.