Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro से Foldable Ultra तक, जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहले फोल्डेबल iPhone Ultra को लेकर सामने आए संभावित फीचर्स, कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी यहां जानें.

Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro से Foldable Ultra तक, जानें कीमत और फीचर्स

TNP DESK:Apple की अगली iPhone सीरीज को लेकर टेक जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार , कंपनी इस साल अपनी नई लाइनअप में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है. इस फोल्डेबल मॉडल को iPhone Ultra नाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, Apple ने अभी तक इन डिवाइस से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 9 सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 की लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है. नई सीरीज में प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कितनी हो सकती है iPhone 18 Pro की कीमत?

बताया जा रहा है की भारत में iPhone 18 Pro के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 1,44,900 रुपये हो सकती है. अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर के आसपास रहने का अनुमान है. दुबई में यह मॉडल करीब 4,499 AED और जापान में लगभग 1,89,900 येन में मिल सकता है.iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की भारतीय कीमत करीब 1,69,900 रुपये बताई जा रही है. अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 1,499 डॉलर हो सकती है. वहीं, दुबई और जापान में इसकी कीमत क्रमशः करीब 5,199 AED और 2,19,000 येन होने का दावा किया गया है.सबसे महंगा मॉडल संभावित iPhone Ultra हो सकता है. इसके 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत करीब 2,49,900 रुपये होने की चर्चा है. अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 2,400 डॉलर तक पहुंच सकती है. हालांकि, ये सभी कीमतें लीक पर आधारित हैं और आधिकारिक लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है.

छोटा Dynamic Island और ज्यादा चमकदार डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है. दोनों डिवाइस में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और LTPO तकनीक जारी रहने की संभावना है. स्क्रीन की अधिकतम ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंचने का दावा भी किया जा रहा है.डिजाइन में सबसे खास बदलाव Dynamic Island के आकार में हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Face ID सिस्टम के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे ले जाकर Dynamic Island को पहले से छोटा कर सकता है. प्रो मॉडल्स में Silver, Dark Grey, Light Blue और Dark Cherry जैसे कलर ऑप्शन मिलने की चर्चा है.

A20 Pro चिप से बढ़ेगी परफॉर्मेंस

नई iPhone सीरीज के प्रो मॉडल्स में Apple की अगली पीढ़ी की A20 Pro चिप दी जा सकती है. इसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है. इससे परफॉर्मेंस बेहतर होने के साथ पावर एफिशिएंसी में भी सुधार की उम्मीद है.

लीक्स में 12GB RAM, नया C2 मॉडेम और बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए नई N2 चिप का भी जिक्र है. इसके अलावा 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी और करीब 5,000mAh बैटरी मिलने का दावा किया गया है. फोन में iOS 27, बेहतर LTPO Plus डिस्प्ले और वेपर चैंबर आधारित कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है.

कैमरा सिस्टम में Variable Aperture की एंट्री

iPhone 18 Pro Max के कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 48MP मुख्य कैमरे में Variable Aperture तकनीक दी जा सकती है, जो F/1.4 से F/4.0 के बीच काम करेगी. इससे अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों में कैमरा ज्यादा बेहतर तरीके से तस्वीरें लेने में सक्षम हो सकता है.इसके साथ 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है. टेलीफोटो सेंसर में 4x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है. iPhone 18 Pro में भी 48MP मुख्य, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा मिलने की चर्चा है, लेकिन इसमें Variable Aperture की सुविधा सीमित या अनुपस्थित हो सकती है. दोनों प्रो मॉडल्स में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Apple का पहला Foldable iPhone होगा Ultra

सबसे ज्यादा चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की है. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Ultra का फॉर्म फैक्टर Samsung Galaxy Z Fold जैसी बुक-स्टाइल डिजाइन पर आधारित हो सकता है.इसमें करीब 5.3 से 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 से 7.8 इंच की अंदरूनी OLED स्क्रीन मिलने की बात कही जा रही है. दोनों डिस्प्ले में 120Hz ProMotion सपोर्ट हो सकता है.डिवाइस को खोलने पर इसकी मोटाई करीब 4.5 से 4.8mm और फोल्ड करने पर 9 से 9.5mm के बीच रहने का अनुमान है. इसमें Titanium और Aluminium फ्रेम के साथ Liquid Metal hinge इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है, जिससे स्क्रीन की क्रीज को कम करने में मदद मिल सकती है.

iPhone Ultra में भी A20 Pro चिप और iOS 27 मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ दो 18MP फ्रंट कैमरे दिए जा सकते हैं. इसकी बैटरी क्षमता 4,700mAh से 5,800mAh के बीच होने का अनुमान है.फिलहाल इन सभी फीचर्स, कीमतों और डिजाइन से जुड़ी जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही यह साफ होगा कि नई iPhone सीरीज में वास्तव में कौन-कौन से फीचर्स और बदलाव देखने को मिलेंगे.