JIO में धमाका ऑफर! एक रिचार्ज करने पर दूसरा रिचार्ज फ्री! जाने कैसे मिलेगा फायदा
टेलीकॉम कंपनी जिओ(JIO) ने धमाकेदार ऑफर दिया है. Jio का यह Buy 1 Get 1 ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए है. हालांकि जिओ ने यह ऑफर कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही दिया है.
टेलीकॉम कंपनी जिओ(JIO) ने धमाकेदार ऑफर दिया है. Jio का यह Buy 1 Get 1 ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए है. हालांकि जिओ ने यह ऑफर कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही दिया है.
टीनपी डेस्क (TNP DESK): त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में या चौक चौराहों में, ऑफर की भरमार देखने को मिलती है. फिर चाहे नए कपड़ों का ऑफर हो, मिठाईयों का ऑफर हो, इलेक्ट्रानिक्स का ऑफर हो या फिर टेलीकॉम का. ऐसे में टेलीकॉम कंपनी जिओ(JIO) ने धमाकेदार ऑफर देकर सबको खुश कर दिया है.

क्या है ऑफर?
रिलायंस जिओ आपको इस ऑफर के तहत ग्राहकों को पहले तय कीमत वाला रिचार्ज करना होगा. इसके बाद मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने पर एक महीने का अतिरिक्त प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऑफर 299 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध है. हालांकि, इसका फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगा. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ऑफर किन लोगों के लिए है और इसे कैसे क्लेम किया जा सकता है.

किन ग्राहकों को मिलेगा Jio के ऑफर का फायदा?
Jio का यह Buy 1 Get 1 ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन यूजर्स को कंपनी की तरफ से ऑफिशियल SMS मिलता है, वे ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. मैसेज में बताया जाता है कि ग्राहक के नंबर पर यह ऑफर उपलब्ध है और किस कीमत वाले रिचार्ज पर इसका फायदा मिलेगा.
कैसे मिलेगा एक महीने का फ्री रिचार्ज?
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले चेक करें कि आपके Jio नंबर पर ऑफर से जुड़ा SMS आया है या नहीं. मैसेज में बताए गए 299 रुपये या 349 रुपये वाले प्लान की जानकारी देखें. इसके बाद MyJio ऐप खोलकर उसी प्लान से रिचार्ज करें, जिस पर ऑफर मिला है. रिचार्ज पूरा होने के बाद आपका मौजूदा प्लान एक्टिव हो जाएगा. मौजूदा प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने के बाद पात्र ग्राहक को एक महीने का अतिरिक्त प्लान मिलने की जानकारी दी गई है. ध्यान रखें कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए बताया जा रहा है. इसकी उपलब्धता और शर्तें आपके नंबर के हिसाब से अलग हो सकती हैं.
349 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?
Jio के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, 18 महीने का Google Gemini Pro AI प्लान और JioTV व JioAICloud का एक्सेस भी शामिल है. इन अतिरिक्त सुविधाओं की पात्रता और शर्तें अलग हो सकती हैं.

299 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे
299 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है. इसमें JioTV और JioCloud का एक्सेस भी शामिल बताया गया है. इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार, पात्र ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का लाभ भी मिल सकता है.