फ़िल्मी स्क्रिप्ट नहीं ,हकीकत , बंगाल चुनाव परिणाम को भी पीछे छोड़ क्यों आगे निकल निकल गईं सुभेंदु अधिकारी की यह मंत्री !
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का जब सोमवार को शपथ ग्रहण हो रहा था, तो सबकी नजर भाजपा विधायक कविता मांझी पर टिक गई थी...
Read Nowटीएनपी डेस्क (TNP DESK):आज के समय में WhatsApp लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. फोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ लोग वॉयस मैसेज का भी खूब इस्तेमाल करते है. कई बार जब टाइप करने का समय नहीं होता, तो लोग अपनी बात रिकॉर्ड करके भेज देते है.हालांकि, समस्या तब आती है जब सामने वाले को किसी ऐसी जगह पर वॉयस मैसेज सुनना हो, जहां आसपास कई लोग मौजूद हों. ऐसे में वह मैसेज सुनने से हिचकिचाता है, क्योंकि उसे नहीं पता होता कि उसमें क्या कहा गया है.
अब सबके सामने Voice Note चलाने की जरूरत नहीं
इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp ने Voice Message Transcripts फीचर पेश किया है.इस फीचर की मदद से वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है, जिससे यूजर बिना ऑडियो सुने ही पूरे मैसेज को पढ़ सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में उपलब्ध है और यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इसे चालू या बंद भी कर सकता है.
ऐसे बनाएं Text, और बिंदास पढ़ें
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाकर Chats सेक्शन खोलना होगा। यहां Voice Message Transcripts का विकल्प दिखाई देगा, जिसे ऑन करना होगा.पहली बार इस फीचर को शुरू करने पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा.अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के बाद उसका Language Pack डाउनलोड करना होगा.फीचर एक्टिव होने के बाद किसी भी चैट में आए वॉयस मैसेज को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें. इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां Transcribe का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही कुछ ही क्षणों में वॉयस मैसेज का टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. अब आप बिना ऑडियो चलाए आराम से पूरा मैसेज पढ़ सकते हैं.
क्या ये सुरक्षित है ?
हालांकी किसी भी नए फीचर को लेकर यूजर्स के मन में एक सवाल आता है कि यह सुरक्षित है या नहीं, तो आपको बता दें कि WhatsApp का कहना है कि यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है.वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने की प्रक्रिया फोन के अंदर ही पूरी होती है, इसलिए WhatsApp आपके मैसेज को न तो सुन सकता है और न ही पढ़ सकता है. अगर वॉयस मैसेज की आवाज साफ होगी तो ट्रांसक्रिप्ट भी ज्यादा सटीक मिलेगा. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जो किसी मीटिंग, ऑफिस या सार्वजनिक जगह पर वॉयस मैसेज सुन नहीं पाते है.