मोबाइल निकालने की झंझट खत्म! Jio AI ग्लास से बोलकर करें UPI पेमेंट, मिलेगी लाइव क्रिकेट कमेंट्री

जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नए AI वियरेबल डिवाइस पेश किए हैं. इनमें कैमरा वाले स्मार्ट ग्लास, ऑडियो ग्लास और ईयरफोन शामिल हैं. इन डिवाइस की मदद से यूजर आवाज के जरिए कई काम कर सकेंगे.

मोबाइल निकालने की झंझट खत्म! Jio AI ग्लास से बोलकर करें UPI पेमेंट, मिलेगी लाइव क्रिकेट कमेंट्री

टीनपी डेस्क (TNP DESK): अकसर कई लोगों को UPI पेमेंट करने के लिए बार बार जेब से मोबाइल निकालने में परेशानी होती है. ऐसे में अब जिओ की तरफ से पेश की गई डिवाइस इस्तेमाल करने से हर बार जेब से मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नए AI वियरेबल डिवाइस पेश किए हैं. इनमें कैमरा वाले स्मार्ट ग्लास, ऑडियो ग्लास और ईयरफोन शामिल हैं. इन डिवाइस की मदद से यूजर आवाज के जरिए कई काम कर सकेंगे. सबसे खास फीचर स्कैन एंड पे है. इसके तहत स्मार्ट ग्लास से QR कोड स्कैन किया जा सकेगा और वॉयस कमांड देकर पेमेंट किया जा सकेगा. हालांकि, भुगतान से पहले यूजर को इसकी पुष्टि करनी होगी. UPI Circle के नियमों के मुताबिक, इस सुविधा में एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये और महीने में कुल 15,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है.

जियो AI ग्लास का दूसरा खास फीचर लाइव ट्रांसलेशन है. इसकी मदद से अलग-अलग भारतीय भाषाएं बोलने वाले लोग एक-दूसरे की बात समझ सकेंगे. यानी अगर दो लोग अलग-अलग भाषाओं में बातचीत कर रहे हैं, तो AI उनकी बात का अनुवाद करने में मदद करेगा. इससे दूसरे राज्यों में यात्रा करने, नए लोगों से मिलने और बातचीत करने में आसानी हो सकती है. इसके अलावा, इन डिवाइस में AI वॉयस असिस्टेंट की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर अपनी आवाज के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे और रोजमर्रा के कई काम आसान बना सकेंगे.

मीटिंग से लेकर क्रिकेट तक, कई कामों में मिलेगी मदद. जियो के इन AI डिवाइस में नोट्स बनाने और लाइव क्रिकेट कमेंट्री सुनने जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. इससे ऑफिस की मीटिंग के दौरान जरूरी बातों को नोट करने और दूसरे काम करते हुए मैच से जुड़े रहने में मदद मिल सकती है. कंपनी का मकसद AI को सिर्फ मोबाइल तक सीमित न रखकर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है. स्मार्ट ग्लास के जरिए आवाज और भारतीय भाषाओं की मदद से डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसान बनाने की कोशिश की गई है. हालांकि, इन सुविधाओं की उपलब्धता और वास्तविक इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आगे की घोषणाओं पर नजर रखनी होगी.