टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने पुराने पोस्ट में लगे म्यूजिक को बदल सकेंगे. इसके लिए उन्हें पोस्ट को डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंस्टाग्राम ने इस सुविधा के लिए नया "रिप्लेस ऑडियो टूल" पेश किया है.
पुराने पोस्ट का म्यूजिक आसानी से बदल पाएंगे यूजर्स
अब तक अगर किसी क्रिएटर को अपने पहले से अपलोड किए गए पोस्ट का म्यूजिक बदलना होता था, तो उसे पोस्ट हटाकर फिर से अपलोड करना पड़ता था. इससे पोस्ट की पहुंच और व्यूज पर असर पड़ने का डर रहता था. नए फीचर के आने के बाद क्रिएटर्स अपने पुराने पोस्ट को बिना हटाए उसमें नया गाना या ऑडियो जोड़ सकेंगे.
इंस्टाग्राम के चीफ ने भी इस नए फीचर की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यूजर्स अब अपने लाइव या पब्लिश किए गए पोस्ट का ऑडियो सीधे ऐप के अंदर से बदल सकते हैं. इससे क्रिएटर्स को पुराने कंटेंट को अपडेट करने में आसानी होगी.
पोस्ट की रीच पर नहीं पड़ेगा असर
इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा. पहले म्यूजिक बदलने के लिए पोस्ट को दोबारा अपलोड करना पड़ता था, जिससे पुराने पोस्ट के लाइक्स, कमेंट और रीच प्रभावित हो सकती थी. अब ऐसा नहीं होगा. क्रिएटर बिना पोस्ट हटाए सिर्फ ऑडियो बदल पाएंगे और उनका पुराना कंटेंट उसी तरह बना रहेगा.
इंस्टाग्राम पहले भी ला चुका है कई नए फीचर
इंस्टाग्राम लगातार क्रिएटर्स और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है. इससे पहले कंपनी ने प्रोफाइल कस्टमाइजेशन से जुड़ा ग्रिड रिऑर्डर फीचर भी लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल पर दिखने वाले पोस्ट को अपनी पसंद के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं.
इसमें यूजर्स पोस्ट की तारीख बदले बिना उन्हें प्रोफाइल ग्रिड में ऊपर या नीचे कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पोस्ट को दबाकर रखना होता है और फिर रीऑर्डर विकल्प के जरिए उसकी जगह बदली जा सकती है.
कैसे काम करेगा रिप्लेस ऑडियो फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है.
• सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
• इसके बाद अपनी प्रोफाइल में जाकर उस पोस्ट को चुनें, जिसका म्यूजिक बदलना है.
• पोस्ट के ऊपर दिए गए तीन डॉट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें.
• यहां एडिट पोस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा.
• एडिट विकल्प में जाकर ऑडियो बदलने का विकल्प चुनें.
• अपनी पसंद का नया म्यूजिक या ऑडियो सिलेक्ट करें.
• नया ऑडियो चुनने के बाद उसे सेव कर दें.
इसके बाद पुराने पोस्ट में नया म्यूजिक अपडेट हो जाएगा.
क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव
इंस्टाग्राम का यह नया फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो अपने पुराने कंटेंट को समय के साथ अपडेट करना चाहते हैं. अब उन्हें सिर्फ म्यूजिक बदलने के लिए पोस्ट दोबारा अपलोड नहीं करना पड़ेगा. इससे समय की बचत होगी और पुराने पोस्ट की लोकप्रियता भी बनी रहेगी.
