RCB टीम के बल्लेबाज टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन! जानिए क्या है वजह

RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर IPL फाइनल के दौरान अंपायर के प्रति अनुचित व्यवहार करने के कारण एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अंपायर की ओर आइस पैक फेंकने की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई.

RCB टीम के बल्लेबाज टिम डेविड  IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन! जानिए क्या है वजह

TNP DESK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज कोईप्रक्रिया टिम डेविड को अगले सीजन के शुरुआती मैच से बाहर बैठना पड़ेगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान अंपायर के प्रति अनुचित व्यवहार करने के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है.

फाइनल मैच के दौरान टिम डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की ओर आइस पैक फेंका था. इस घटना को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की. सुनवाई के दौरान डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन पर एक मैच का बैन लगा दिया गया.

यह इस सीजन में तीसरी बार है जब डेविड को नियमों के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया है. इससे पहले भी उन्हें लीग के 20वें और 54वें मुकाबले के दौरान एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था. लगातार तीसरी बार दोषी पाए जाने के बाद नियमों के तहत उन्हें एक मैच के निलंबन की सजा मिली है.

इस फैसले का असर अगले सीजन में देखने को मिलेगा. यदि टिम डेविड RCB का हिस्सा बने रहते हैं तो वह टीम का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. वहीं, अगर वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी से जुड़ते हैं, तब भी प्रतिबंध उनके पहले मैच पर लागू रहेगा.

दूसरी ओर, RCB ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. जवाब में बेंगलुरु ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.