आज फीफा वर्ल्ड कप में होंगे 4 बड़े मुकाबले, स्पेन और बेल्जियम पर रहेंगी सबकी नजरें

आज फीफा वर्ल्ड कप में होंगे 4 बड़े मुकाबले, स्पेन और बेल्जियम पर रहेंगी सबकी नजरें

टीएनपी डेस्क( TNP DESK): आज के सबसे इम्पॉर्टन्ट मुकाबलों में स्पेन और सऊदी अरब का मैच शामिल है. स्पेन की टीम काफी मजबूत दिखाई देती है, लेकिन वर्ल्ड कप में कोई भी टीम छोटी नहीं होती. सऊदी अरब पहले भी बड़े-बड़े उलटफेर कर चुकी है, इसलिए स्पेन उसे हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. स्पेन की कोशिश शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा रखने और आक्रामक खेल दिखाने की होगी. अगर स्पेन के स्टार खिलाड़ी अपनी लय में रहे तो टीम जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है.

दूसरा मुकाबला उरुग्वे और केप वर्डे के बीच खेला जाएगा. उरुग्वे के पास अनुभव और बड़े खिलाड़ियों की ताकत है, जबकि केप वर्डे के खिलाड़ी अपनी मेहनत और तेज खेल के लिए जाने जाते हैं. उरुग्वे इस मैच को जीतकर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगा. वहीं केप वर्डे अगर अंक हासिल कर लेता है तो वह टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर साबित हो सकता है.

फुटबॉल फैंस की नजरें बेल्जियम और ईरान के मुकाबले पर भी टिकी रहेंगी. बेल्जियम के पास कई मजबूत खिलाड़ी हैं और टीम लगातार अच्छा पर्फॉर्म करने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ ईरान की टीम कभी हार नहीं मानने वाले जज्बे के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह मैच काफी मजेदार हो सकता है. बेल्जियम को जीत का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन ईरान अगर अपने डिफेंस को मजबूत रखता है तो मैच दिलचस्प बन सकता है.

दिन का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और इजिप्त के बीच होगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी इम्पॉर्टन्ट माना जा रहा है. इजिप्त के पास तेज आक्रमण और अनुभव है, जबकि न्यूजीलैंड अपनी टीम भावना और अनुशासित खेल के दम पर चुनौती पेश करेगा. दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाने वाली हैं.

कुल मिलाकर आज का दिन फुटबॉल फैंस के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. स्पेन, उरुग्वे, बेल्जियम और मिस्र को जीत का दावेदार माना जा रहा है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम जीत दर्ज करती है और कौन सी टीम अपने फैंस को निराश करती है. फुटबॉल के इस महाकुंभ में हर मैच के साथ रोमांच और भी बढ़ता जा रहा है.