FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के दूसरे दिन दो बड़े मुकाबले, फैंस की नजर कनाडा और अमेरिका पर

FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के दूसरे दिन दो बड़े मुकाबले, फैंस की नजर कनाडा और अमेरिका पर

टीएनपी डेस्क{TNP DESK): 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज फुटबॉल प्रशंसकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेजबान देशों में शामिल कनाडा और अमेरिका अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. दोनों टीमों के सामने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने की चुनौती होगी, जबकि बोस्निया एंड हर्जेगोविना और पैराग्वे की नजर भी महत्वपूर्ण अंक हासिल करने पर रहेगी.

दिन का पहला मुकाबला कनाडा और बोस्निया एंड हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा. यह मैच कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित होगा. घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच कनाडाई टीम शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगी. वहीं बोस्निया एंड हर्जेगोविना की टीम मेजबान पर दबाव बनाकर उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

इसके बाद अमेरिका और पैराग्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच लॉस एंजिलिस के प्रतिष्ठित सोफी स्टेडियम में होगा. अमेरिकी टीम को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलने की उम्मीद होगी, जबकि पैराग्वे की टीम मजबूत प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश करेगी.

विश्व कप के शुरुआती चरण में हर मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में आज होने वाले दोनों मैचों पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी. कनाडा और अमेरिका जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भी टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे. फुटबॉल फैंस को आज हाई-वोल्टेज मुकाबलों की उम्मीद है, जहां हर टीम तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी.