आने वाले दिनों में किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया? जानिए भारत की अगली वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाले महीने काफी अहम रहने वाले हैं. साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में आने वाली वनडे सीरीज खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने और टीम का सही संयोजन तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगी.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाले महीने काफी अहम रहने वाले हैं. साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में आने वाली वनडे सीरीज खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने और टीम का सही संयोजन तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगी. भारतीय टीम को आने वाले दिनों में श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरना है. इन मुकाबलों में टीम इंडिया के पास अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ताकत को परखने का अच्छा मौका होगा.
श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होगी पहली सीरीज
भारतीय टीम की अगली वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2026 में खेली जाएगी. श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुकाबले होंगे. सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा. तीनों मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे.
श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम होगी. टीम मैनेजमेंट इस दौरान युवा खिलाड़ियों को मौका देने के साथ अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रख सकता है.

जनवरी में जिम्बाब्वे से होगा मुकाबला
श्रीलंका के बाद भारतीय टीम जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले होंगे. सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 6 जनवरी को हैदराबाद और तीसरा मैच 9 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज भी भारतीय टीम के लिए अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाने का मौका होगी. खासकर उन खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण हो सकती है, जो वनडे टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहते हैं.

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर रहेंगी नजरें
भारतीय टीम की इन तैयारियों के पीछे सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. इस बार विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया जॉइन्ट रूप से करेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा.
भारत को इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ ग्रुप A में रखा गया है. ऐसे में आने वाली द्विपक्षीय सीरीज भारतीय टीम के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करने का अच्छा अवसर होंगी.

भारत की अगली वनडे सीरीज पर एक नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे 13 दिसंबर, दूसरा 16 दिसंबर और तीसरा 19 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मुकाबला 3 जनवरी, दूसरा 6 जनवरी और तीसरा 9 जनवरी 2027 को निर्धारित है.
फिलहाल इन दो सीरीज के अलावा तीसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें BCCI के अगले शेड्यूल पर रहेंगी. अब देखना होगा कि इन मुकाबलों में टीम इंडिया किस रणनीति के साथ उतरती है और वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को किस तरह अंतिम रूप देती है.