संजू सैमसन की तूफानी पारी, टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले बने छठे बल्लेबाज
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने रिकार्ड बुक में एक और रिकार्ड अपने नाम किया है, संजु ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिया है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने रिकार्ड बुक में एक और रिकार्ड अपने नाम किया है, संजु ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस रिकार्ड को अपने नाम किया है.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बनाया रिकार्ड
संजू सैमसन ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 23 गेंदों में 56 रनों बनाए और 100 छक्कों का आकड़ा पार कर लिया. इस अकड़े को पार करने के लिए संजू को 2 छक्के लगाने कि जरूरत थी लेकिन संजु ने अपनी पारी में कुल चार छक्के लगाते हुए 100 का आकड़ा आसानी से पार कर लिया और साथ ही ROKO के क्लब में जगह बना ली.
छठे बल्लेबाज बने संजू
टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 100 छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज है, संजू सैमसन के नाम 102 छक्के हैं जबकि उनसे पहले भारत के कई बल्लेबाजों ने ये रिकार्ड अपने नाम किया है,जिसमे
संजू टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ छठे बल्लेबाज बने हैं। संजू के नाम कुल 102 छक्के हैं। उनके रोहित इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, रोहित ने 205 छक्के जड़े हैं.
सूर्यकुमार 179 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं संजू के साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 141 छक्कों की मदद से तीसरे पायदान पर काबिज हैं, इसके बाद हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) का नंबर आता है.

वेस्टइंडीज से हारा भारत
भारतीय टीम को हैदराबाद में हार का सामना करना पड़ा, वेस्टइंडीज ने शाई होप के शतक की मदद से भारत के सामने 248 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 223 रनों पर सिमट गई.
संजू के अलावा, भारत का दूसरा कोई बल्लेबाज 50 रन भी नहीं बना पाई. तिलक वर्मा ने 43 और नितीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों का कान्ट्रब्यूशन दिया. मगर वो भारत की हार को टाल नहीं पाए, वही भारत ने मुकाबला 24 रनों से गंवा दिया.
वेस्टइंडीज की जीत के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है, दोनों के बीच अब निर्णायक मुकाबला 17 अक्तूबर को बेंगुलरु में होगा और देखना ये होगा कि कौन सी टीम मैच जीत कर सीरीज अपने नाम करती हैं.