टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पिछले 1 सप्ताह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो अलग-अलग साईट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक गाय खेत के लगातार दिन रात चक्कर लगा रही है. जब ग्रामीणों ने एक दिन देखा तो सामान्य लगा लेकिन जब एक सप्ताह तक वह चक्कर लगाती रही तो लोगों ने इसे भगवान का रूप मन लिया. ग्रामीण रोज उस गाय के पास आते थे और पूजा पाठ करते थे. वहीं उसे खाना पीना भी देते थे. वो खाना खाकर फिर से चक्कर लगाना शुरू कर देती थी. लोग इसे भगवान का अवतार चमत्कार से संबोधित कर रहे थे लेकिन इस वायरल वीडियो को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है और जो बात सामने आयी है वह काफी चौंकाने वाली है.
पढ़ें कहां का है पूरा मामला
दरअसल उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बसभरिया पुरैना गांव में पिछले 1 सप्ताह से एक गाय चर्चा का विषय बनी हुई है. क्योंकि वह बहुत ही असाधारण व्यवहार करती हुई दिख रही है. वह पिछले 1 सप्ताह से एक खेत के लगातार चक्कर लगा रही है. जिसकी वजह से उसको देखने के लिए आस-पास के गांव भी लोग पहुंच रहे है.सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है हालांकी जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो पशु चिकित्सकों ने जांच किया उसके खुलासा हुआ कि ये कोई चमत्कार नहीं है बल्की एक बीमारी है.
उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती में गाय पिछले 8 दिन से एक ही खेत के लगातार चक्कर लगा रही थी। लोगों ने चमत्कार मानकर पूजा–अर्चना शुरू कर दी। गाय की तरह लोगों ने भी खेत की परिक्रमा शुरू कर दी।
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 13, 2026
अब पता चला है कि गाय को सर्रा (हाईपोग्लाइसीमिया) नामक बीमारी थी। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते… pic.twitter.com/hEDutH00RT
एक सप्ताह से लगातार खेत के चक्कर लग रही थी गाय
दरअसल इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले हुई जहां खेत गाय ने घूमना शुरू कर दिया. इसके बाद रुक रुककर लगातार 7 दिनों तक उसी खेत की परिक्रमा करती रही. जब लोगों ने इसे देखा तो इसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी और लोग भी गाय के साथ पीछे-पीछे घुमने लगे. चर्चा इतनी ज्यादा तेज हो गई कि अगल-बगल के लोग भी देखने के लिए वहां पहुंच रहे थे, जिससे गांव के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.जब इस चीज की जांच की गई तो पता चला कि गाय एक बीमारी से पीड़ित है. पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह के नेत्रत्व में पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंच और जांच की तो पता चला की वह सर्रा यानी की हाइपोग्लाइसीमिया नाम की बिमारी से पीड़ित है.
कुत्ते के वीडियो ने भी बटोरी थी सुरखियां
बताया जाता है कि इस बीमारी की वजह से पशु असमान्य व्यवहार करने लगते है और लगतार एक ही दिशा में घुमते है.वही डॉक्टर की टीम ने इलाज शुरू कर दिया है उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.आपको बता दे कि कुछ महीने पहले एक कुत्ता का भी वीडियो वायरल हुआ था जो लगातार बजरंगबली की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था. इसको भी लोगों ने चमत्कार मान लिया था लेकिन शायद वा भी इस बीमारी से पीड़ित था. जिसकी वजह से वह बजरंगबली की मूर्ति का चक्कर लगा रहा था, इस वीडियो में भी काफी तेजी से वायरल हुआ था.

