श्रावणी मेला: शिवभक्तों की सेवा में उतरा SBI, निःशुल्क सेवा शिविर शुरू

श्रावणी मेला: शिवभक्तों की सेवा में उतरा SBI, निःशुल्क सेवा शिविर शुरू

 

देवघर(DEOGHAR): मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत हो गई है.इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन बाबानगरी देवघर आएंगे.इन्हे सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती है.इसके अलावा कई संस्थाएं वैसी होती है जो निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं.इन्ही में से एक है देश की अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक है.जिसका आज से सेवा शिविर शुरू हो गया है. सीएसआर मद से पुलिस और श्रद्धालुओं के लिए एक एम्बुलेंस दिया गया है,जो जरूरत मंद के लिए काफी कामगार सिद्ध होगा.

Image

वहीं  कांवरिया रुट लाइन में सेवा शिविर का भी आज उदघाटन किया गया.इस शिविर के माध्यम से कांवरियों को निःशुल्क फल,पानी,जूस इत्यादि उपलब्ध कराई जाएगी.शिविर का उदघाटन एसबीआई के उप महाप्रबंधक एस सत्यनारायण राव ने किया.

एस सत्यनारायण राव,डीजीएम,एसबीआई ने बताया कि श्रावणी मेला विश्व स्तर का मेला है.इस मेले में भारतीय स्टेट बैंक भी अपना छोटा का सहयोग मेले में कर रहा है.उन्होंने कहा कि बाबा नगरी में मेले में SBI शुरू से ही भक्तो के लिए अपनी ओर कुछ कार्यक्रम चलाते है.इसी कड़ी में इस मेले में एम्बुलेंस की शुरुआत की गयी है.मेले में पहुंचे भक्तो की तबियत ख़राब होने पर उन्हें तुरंत सुविधा देने की कोशिश है.साथ ही पुलिस के लिए रेन कोर्ट समेत भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था की गयी है.

एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि देवघर में मेले को देखते हुए देवघर पुलिस ने एसबीआई से एक एम्बुलेंस की डिमांड की थी.जिसे मेले से पहले से पूरा किया गया.मेले में दस हजार से अधिक पुलिस कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर रहते है.ऐसे में यह एम्बुलेंस देवघर पुलिस के साथ साथ श्रद्धालुओं के काम आएगी.किसी भी आपात स्तिथि में यह एम्बुलेंस कारगर होगी.