तौबा तौबा....बीच सड़क लड़की ने शख्स को दी गंदी-गंदी गलियां, फिर कपड़े उतार कर जो कुछ किया, पढ़िये

तौबा तौबा....बीच सड़क लड़की ने शख्स को दी गंदी-गंदी गलियां, फिर कपड़े उतार कर जो कुछ किया, पढ़िये

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक अजीबो गरीब वीडियो देखने को मिलते है, जहां कुछ लोग ड्राइवर के साथ मारपीट करते है, तो कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करते है.वही एक वीडियो राजस्थान के जयपुर से काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी और बीच सड़क पर कपड़े उतारकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी.लड़की के इस हरकत को देखकर लोग हैरान रह गए. वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए वीडियो भी बनाने लगे.लड़की ने ना सिर्फ कपड़े उतारे बल्कि भद्दी भद्दी गलियां भी दे रही थी, लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है.

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

युवती यहीं पर नहीं रुकी उसने बीच सड़क पर घूम-घूमकर गलियां तो दी,फिर एक शख्स को पकड़ कर उसकी टी-शर्ट फाड़ दी. उसके बाद खूब हंगामा किया.हालांकी मौके पर मौजुद लोग लड़की को रोकने की काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह किसी की भी नहीं सुन रही थी और बेकाबू हो गई थी.वायरल वीडियो जयपुर के मालवीय नगर के गौरव टावर के पास का है.जानकारी के मुताबिक लड़की हिमाचल प्रदेश की है वह जयपुर घूमने आई थी.मौके पर जो लोग मौजुद थे उनके मुताबिक लड़की मानसिक रूप से पीड़ित थी वहीं कुछ लोग बता रहे थे कि वह नशे में पूरी तरीके से चूर थी.

हिमाचल की रहनेवाली है युवती

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाली लड़की अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश से जयपुर घूमने के लिए आई थी. वहीं रात को एक होटल में रुकी हुई थी. सुबह उसने घुमने के लिए एक कैब बुक किया और जयपुर घुमने लग गई लेकिन गौरव टावर के पास पहुँचते ही अचानक स्थिति बदल गई उसने कार रुकवाया और सड़क पर उतर का हंगामा करने लगी.उसने कैब ड्राइवर के साथ हाथापाई करती हुई दिख रही है. वही ड्राइवर असहाय नजर आ रहा है.

युवती के सामने लाचार नजर आया ड्राईवर

मौके पर मौजुद लोगों के मुताबिक कैब ड्राइवर ने लड़की को शांत कराने की काफी कोशिश की और दोबारा कार में बैठने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लड़की थी कि मानने वाली नहीं थी उसने एक पत्थर उठाया और कार का शीशा तोड़ दिया. इस दौरान ड्राइवर पूरी तरीके से लाचार नजर आ रहा था.वहीं आस पास खड़ी भीड़ ने भी लड़की को शांत करने की कोशिश की लेकिन फेल हो गये.लड़की ने एक घंटे तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल पहुंच गया.जहां उसकी काउंसलिंग की गई. हालांकी लड़की ने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया.पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई, यदि एफआईआर होगी, तो कार्रवाई की जायेगी.