टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मां-बाप के साथ बच्चे का रिश्ता हमेशा निश्चल और प्यार भरा रहा है. पर कलयुगी रिश्तों में लोग ना मर्यादा देखते हैं और ना ही अपनापन. बल्कि अब स्थिति यह है की कई बार रिश्तों में ऐसी हैवानियत की जाती है की लोग अपने खून के रिश्ते तक तो शर्मसार कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक बाप ने ही अपनी बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है.
मामला गुजरात के नवसारी जिले का है जहां से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पिता-पुत्री जैसे पक्किा रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गणदेवी तालुका क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुछ समय पहले दक्षिण अफ्रीका से अपने घर लौटा था. आरोप है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां को इस संबंध में जानकारी मिली.
बताया जा रहा है कि मां को बेटी के व्यवहार में बदलाव और उसकी मानसिक स्थिति को देखकर शक हुआ. पूछताछ के दौरान जब पूरी बात सामने आई तो उन्होंने तुरंत गणदेवी पुलिस थाने पहुंवकर शिकायत दर्ज कराई शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही नाबालिग का बयान दर्ज करने और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित घटनाएं कब से हो रही थीं और इसके पीछे की परिस्थितिया क्या थीं.