मेरे पति को बचाओ, मास्को पुलिस उन्हें सेना में भेज देगी, महिला ने रोते हुए योगी सरकार से लगाई गुहार, देखिए Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक महिला जिसका नाम स्नेहा गुप्ता है, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रही हैं.
टीएनपी डेस्क- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक महिला जिसका नाम स्नेहा गुप्ता है, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रही हैं. स्नेहा गुप्ता ने कहा है कि बिना किसी कारण के उनके पति चंदन गुप्ता को मास्को पुलिस ने पकड़ लिया है.उन्हें रात में पकड़ कर ले जाया गया.
पत्नी को क्या चिंता सता रही है?
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन्हें सेना में भेजा जा सकता है. क्योंकि रूस में सेना की हालत खस्ता है.यहां पर मैनपॉवर का अभाव है. इसलिए जबरदस्ती सेना में भेजा जा सकता है.स्नेहा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह भारत सरकार के माध्यम से रूस की सरकार से संपर्क बनाए और उनके पति को छुड़वाने का प्रयास करें. स्नेहा गुप्ता ने यह भी कहा कि उनके पति दिल्ली की एक कंपनी के अधिकारी के रूप में मास्को में रह रहे हैं. हाई क्वालिफाइड वीजा के आधार पर वे लोग यहां रह रहे हैं.
उनके साथ उनका 10 साल का बेटा भी है.इसलिए उन्हें डर लग रहा है कि वह आगे क्या करें. यहां की स्थानीय भाषा भी उन्हें नहीं आती है. इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से स्नेहा गुप्ता ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि कोई अनर्थ ना हो सके .