वैकुंठ चतुर्दशी आज: भगवान विष्णु और महादेव की पूजा में न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

Vaikuntha Chaturdashi 2026: हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यह पावन पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है.

वैकुंठ चतुर्दशी आज: भगवान विष्णु और महादेव की पूजा में न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

Vaikuntha Chaturdashi 2026: हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यह पावन पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से श्रीहरि विष्णु और महादेव की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की साथ में पूजा करनेका विशेष महत्व है.

अगर आप भी वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत रख रहे हैं तो पूजा के दौरान कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा कैसे करनी चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

वैकुंठ चतुर्दशी पर क्यों होती है भगवान विष्णु और शिव की पूजा?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. इस दिन हरिहर स्वरूप की आराधना का भी महत्व है. हरि यानी भगवान विष्णु और हर यानी भगवान शिव. यह पर्व दोनों देवताओं के बीच एकता और समरसता का संदेश देता है.

Image

वैकुंठ चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान विष्णु और भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.

भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, तुलसी दल और पीले वस्त्र अर्पित करें.

भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें.

भगवान विष्णु के मंत्रों और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.

भगवान विष्णु और महादेव की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें.

वैकुंठ चतुर्दशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी न छोड़ें:  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है. इसलिए पूजा में तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है.

2. शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं: भगवान शिव की पूजा में तुलसी दल अर्पित करने की परंपरा नहीं है.शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना विशेष शुभ माना जाता है.

3. पूजा के दौरान गंदगी न रखें: पूजा स्थल और पूजा सामग्री की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.

4. किसी का अपमान या विवाद न करें: इस पावन दिन क्रोध, अहंकार और कटु वचन से बच कर रहें

वैकुंठ चतुर्दशी पर करें इन मंत्रों का जाप

भगवान विष्णु का मंत्र:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

भगवान शिव का मंत्र:

ॐ नमः शिवाय

मान्यता है कि वैकुंठ चतुर्दशी पर इन मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मन को शांति मिलती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वैकुंठ चतुर्दशी का धार्मिक महत्व

वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन भक्त दोनों देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा का विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है.