आज का पंचांग: ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और पूजा का समय

आज का पंचांग: ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और पूजा का समय

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी प्राप्त होती है, जिसके आधार पर लोग अपने दैनिक कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों की योजना बनाते है.आज 04 जून 2026, गुरुवार का दिन है और आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है.

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष मानी जाती है.इस दिन गणपति की विधिवत पूजा करने से बुद्धि, सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.गुरुवार होने के कारण आज भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा का भी विशेष महत्व है.आज दिनभर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.श्रद्धालु सुबह स्नान-ध्यान के बाद भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा कर सकते है.पीले वस्त्र धारण करना और जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ फलदायी माना गया है.

नए कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह

वहीं, किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले राहुकाल का ध्यान रखना आवश्यक है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि पूजा-पाठ, जप और ध्यान जैसे धार्मिक कार्य इस अवधि में भी किए जा सकते है.

आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि आप किसी नए कार्य, निवेश, यात्रा या शुभ कार्य की योजना बना रहे है तो पंचांग में बताए गए शुभ मुहूर्त का ध्यान अवश्य रखे.इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.