7 Jun ka Panchang:भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ रवि योग, आज जानें शुभ-अशुभ समय  

भानु सप्तमी के अवसर पर आज दुर्लभ रवि योग का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन सूर्य की विशेष ऊर्जा के कारण धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और नए कार्यों की शुरुआत को लाभकारी बताया गया है.हालांकि भद्रा, पंचक और राहुकाल के प्रभाव के चलते शुभ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है.

7 Jun ka Panchang:भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ रवि योग, आज जानें शुभ-अशुभ समय

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भानु सप्तमी के पावन अवसर पर आज एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ रवि योग का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया गया है.इस योग में सूर्य की ऊर्जा अधिक प्रभावी मानी जाती है, जिससे किए गए कार्यों में सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.ऐसे में आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भद्रा काल में मांगलिक कार्यों को टालना बेहतर

हालांकि आज के दिन भद्रा और पंचक का भी प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा काल में मांगलिक कार्यों को टालना बेहतर होता है, वहीं पंचक के दौरान भी कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए.इसलिए किसी भी बड़े निर्णय या शुभ कार्य से पहले समय की पूरी जानकारी लेना जरूरी है.आज राहुकाल का समय भी महत्वपूर्ण रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है.राहुकाल के दौरान यात्रा, निवेश या नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी प्रकार की बाधा या नुकसान से बचा जा सके.

रवि योग शुभ फल देने वाला रहेगा

दिनभर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मिश्रित प्रभाव दे सकती है, जहां एक ओर रवि योग शुभ फल देने वाला रहेगा, वहीं दूसरी ओर भद्रा और पंचक सावधानी की चेतावनी दे रहे है.ऐसे में संतुलन बनाकर कार्य करना ही उचित रहेगा.यानी आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है, लेकिन हर कार्य को सोच-समझकर और शुभ मुहूर्त देखकर ही करना लाभकारी रहेगा.