31 मई पंचांग: पूर्णिमा तिथि और ज्येष्ठ नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

31 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा और ज्येष्ठ नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है.यह दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बेहद शुभ माना गया है.जानें आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय और धार्मिक महत्व.

31 मई पंचांग: पूर्णिमा तिथि और ज्येष्ठ नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):31 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है, क्योंकि आज अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है.इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण अवस्था में रहता है, जिससे धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व बढ़ जाता है. पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन किए गए कार्यों का फल कई गुना अधिक मिलता है.आज का नक्षत्र ज्येष्ठ माना जा रहा है, जो जीवन में स्थिरता और आत्मबल बढ़ाने वाला नक्षत्र माना जाता है. इस संयोग के कारण आज का दिन ध्यान, साधना, व्रत और पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है.कई लोग आज के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा, चंद्र पूजा और विशेष अनुष्ठान करते है.

शुभ कार्य को करने से पहले राहुकाल का ध्यान रखना जरूरी

हालांकि, किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले राहुकाल का ध्यान रखना जरूरी होता है.आज रविवार होने के कारण राहुकाल का समय दोपहर के आसपास रहेगा, इस दौरान कोई भी नया शुभ कार्य, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालना चाहिए.राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें किए गए कार्यों में बाधा आने की संभावना रहती है.इसके अलावा, गुलिक काल और यमगंड काल भी दिन के अलग-अलग समय पर प्रभाव डालते है, इसलिए इन समयों में भी सावधानी बरतनी चाहिए.वहीं, सुबह का समय और शाम का समय पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है.

 आज का दिन धार्मिक दृष्टि से खास

 आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है, जो लोग व्रत, पूजा या दान करना चाहते है उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है. सही मुहूर्त में किए गए कार्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आते है. इसलिए आज के दिन शुभ समय का ध्यान रखते हुए कार्य करना सबसे बेहतर रहेगा.