Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में जरूर करें इन चीजों का दान, परेशानी होगी दूर, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Pitru Paksha 2026 : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं. साथ ही जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को दान देने की भी परंपरा है.
Pitru Paksha 2026 : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं. साथ ही जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को दान देने की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक किया गया दान पूर्वजों को समर्पित माना जाता है.
पितृ पक्ष में किन चीजों का करें दान?
1. अन्न का दान
पितृ पक्ष में गेहूं, चावल, आटा, दाल और अन्य खाद्य सामग्री का दान करने की परंपरा है. मान्यता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या अन्न देने से अच्छा फल मिलता है.
2. वस्त्र का दान
इस दौरान जरूरतमंद लोगों को साफ-सुथरे वस्त्र दान किए जा सकते हैं. धार्मिक परंपराओं में वस्त्र दान को भी महत्वपूर्ण माना गया है.
3. काले तिल का दान
श्राद्ध और तर्पण के दौरान तिल का विशेष उपयोग किया जाता है. खासकर काले तिल को पितृ कर्म से जोड़ा जाता है. पितृ पक्ष में काले तिल का दान करने की भी धार्मिक मान्यता है.
4. गुड़ और घी का दान
पितृ पक्ष के दौरान गुड़ और घी जैसी खाद्य सामग्री का दान करने भी परंपरा है. इन्हें भोजन सामग्री के रूप में जरूरतमंदों को दिया जा सकता है.
5. फल का दान
श्राद्ध पक्ष में फल दान करना भी शुभ माना जाता है. सामर्थ्य के अनुसार मौसमी और ताजे फलों का दान कर सकते हैं
6. गौ सेवा और दान
हिंदू धार्मिक परंपरा में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है. पितृ पक्ष के दौरान गाय को चारा खिलाने या गौ सेवा करने से भी विशेष फल मिलता है
दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान हमेशा श्रद्धा और अपनी सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए. जरूरतमंद व्यक्ति को उपयोगी वस्तु देना और भोजन कराना भी सेवा का एक रूप माना जाता है.
नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है.