चौराहे पर दिख जाए ये तीन चीजें तो तुरंत बदले रास्ता, वरना टोना टोटका के चक्कर में पड़ जाएंगे

चौराहे पर दिख जाए ये तीन चीजें तो तुरंत बदले रास्ता, वरना टोना टोटका के चक्कर में पड़ जाएंगे

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज के आधुनिक युग में भले दुनिया चाँद पर पहुँच चुकी है और लोग तकनीकी रूप से विकसित हो चुके है लेकिन आज भी बहुत से लोग है जो बरसों से चली आ रही टोना-टोटका को मानते हैं और उसपर विश्वास भी करते है.हालांकी बहुत से लोग है जो इसको अंधविश्वा समझते है लेकिन कुछ लोग सादियो से चली आ रही दादी-नानी के द्वार सुनाए गए टोना टोटका के किस्से को सच मानते है.

भूलकर भी नहीं लांघनी चाहिए तीन चीजें

वही अगर कोई खास तीज त्योहार के दिन टोना टोटका का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.ऐसे में जब भी आप घर से बाहर निकलते है तो चौराहे पर अगर कोई संदिग्ध चीज दिखती है तो उसको कभी भी भूल से लांघना नहीं चाहिए अगर आप इसको लांघते हैं तो टोना टोटका का असर आप पर होता है और आपके बुरे दिन शुरू हो जाते है.आज हम आपको बताने वाले है कि वैसी कौन सी तीन चीजें है जिसे भूलकर भी चौराहे पर देखने के बाद रास्ता बदल लेना चाहिए 

 निम्बू मिर्ची 

वैसे तो निम्बू मिर्ची खाने का टेस्ट दुगुना कर देता है.वहीं दूसरी तरफ इसे टोना टोटका के लिये भी उपयोग किया जाता है,जहां बुरी नजर से बचने के लिए लोग दुकान और घर में नींबू मिर्ची टांगते हैं लेकिन जब यह सुखने लगता है तो ऐसा माना जाता है कि इसमे लोगों की बुरी नजर लग गई है. जिसको लोग चौराहे पर जाकर फेंक देते है ताकि उनकी बुरी नजर का असर उस्को लांघने वाले लोगो पर हो जाए.इसलिए जब भी आपको कोई भी सड़क या चौराहे पर नींबू मिर्ची फेंका हुआ दिखे तो रास्ता बदल लें.

खाने या पूजा की सामग्री

लोग अपनी परेशानी को दूर करने के लिए टोना-टोटका करते है और चौराहे पर जाकर पूजा की सामग्री या खाने की चीज रख देते है ताकि लालाच में आकर लोग उसे उठा ले.खासकर बच्चे लालच में आ जाते है ऐसे में बच्चों को भी सिखाना चाहिए कि अगर रोड पर किसी भी तरह के खाने की चीज या पूजा की सामग्री दिखे तो उसको ना लांघे और ना ही छुए.यदि उसको छू दिया या लांघ दिया तो बुरी नजर का साया आपके ऊपर पड़ जाता है.

मरे जानवर का शरीर भी नहीं लांघना चाहिए

इसके साथ ही कई बार आप लोगों ने देखा होगा कि जब आप गाड़ी से कहीं जाते है तो मरे जानवर का शरीर बीच रास्ते पर पड़ा हुआ होता है. बहुत से लोग गलती से लांघ देते है लेकिन इसे लांघना नही चाहिए. जब भी आपको ऐसा कुछ दिखे तो रास्ता बदलना चाहिए उसको लांने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके ऊपर हावी हो जाती है.इस लिये रास्ते में तीन चीज़ों को देखने से रास्ता बदलना ही सही होता है.